प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर में रखकर महिला करती थी तंत्र साधना, विफल होने पर किया कुछ ऐसा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार (07 दिसंबर) को चार नरमुंड मिले थे, जिनके बाद शहर में दहशत फैल गई थी। तो वहीं, नरमुंड मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक महिला और तांत्रिक हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। दरअसल, पुलिस की गिरफ्त आई महिला अपने प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर रखकर तंत्र साधना करती थी। लेकिन तंत्र साधना में विफल होने पर फैंक दी गई थी।

Police arrests woman and Tantric who control her lover by Tantra Mantra

पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डॉ. अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को सूचना मिली थी कि काशीराम कालोनी के सामने कूडे में चार नरमुंड पड़े है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी खोपडिया वयस्क मानव ककांल है, जो 18 से 24 महीने जमीने में दवे होने के बाद निकाली गई है। जिनमें लाल रंग तथा सिदूंर लगा हुआ है।

जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन खोपडियो का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र के उद्देश्य से किया गया है। एसपी ने बताया कि 558/20 धारा 297 में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि काशीराम कालोनी में रहने वाली महिला गीता के घर पूजा पाठ व तंत्र मंत्र का कृत्य किया जाता है। शक के आधार पर महिला गीता से गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में गीता द्वारा बताया कि चारों नरमुंड उसके द्वारा ही तंत्र साधना में विफल होने पर फेंक गए है।

एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गीता के पति की मौत हो चुकी है। उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। करीब तीन साल पहले बांदा के रेउना निवासी तांत्रिक राम मनोहर से गीता की नौबस्ता में मुलाकात हुई थी। राम मनोहर ने गीता को बताया था कि वो किसी को भी तंत्रमंत्र से वशीभूत कर सकता है। गीता ने अपने एक प्रेमी को वशीभूत करने की बात उससे कही। कुछ समय बाद राम मनोहर ने कानपुर आकर गीता को पांच हजार रुपये में पांच नरमुंड दिए थे। घर पर पूजा भी कराई थी। पूजा कराने के भी पांच हजार रुपये लिए थे। फिलहाल पुलिस ने गीता और तांत्रिक राममनोहर को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+