PM मोदी ने कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना का किया शुभांरभ, CM योगी के साथ की सवारी
कानपुर, 28 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन किया और मेट्रो की सवारी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कानपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का मुआयना भी किया और मेट्रो से कानपुर का नजारा भी देखा। पीएम मोदी और सीएम योगी ने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी की। पीएम मोदी आगे के कार्यक्रम में निराला नगर रेलवे ग्राउंड में जाएंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Recommended Video

बता दें, मेट्रो का पहला चरण IIT कानपुर से मोती झील तक 9 किलोमीटर लंबा है। कानपुर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को 11,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है और इसकी पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है। मेट्रो के शुभारंभ से पहले पीएम मोदी ने कानपुर आईआईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कानपुर की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कानपुर के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है क्योंकि एक तरफ तो इस शहर को मेट्रो जैसी सुविधा मिल रही है, तो वहीं टेक्नोलॉजी की दुनिया को आईआईटी कानपुर पढ़कर निकलने वाले अनमोल उपहार भी प्राप्त हो रहे हैं।
पीएम मोदी आगे के कार्यक्रम में निराला नगर रेलवे ग्राउंड में जाएंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications