UP में बनेंगे 7 ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस हाईवे, चुनाव से पहले गडकरी का ऐलान

कानपुर, 05 जनवरी: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 7 ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस हाईवे बनाएंगे।

Nitin Gadkari announced 7 Green Field Access Controlled Express Highways to be built in UP

लखनऊ और कानपुर की दूरी घटकर सिर्फ आधा घंटा हो जाएगी

गडकरी ने कहा कि इस नए एक्सप्रेस वे के बनकर तैयार हो जाने के बाद लखनऊ और कानपुर की दूरी घटकर सिर्फ आधा घंटा हो जाएगी। जैसे मुंबई और पुणे के बीच जिस प्रकार का हुआ उसी प्रकार का कानपुर और लखनऊ के बीच यातायात की व्यवस्था होगी। नितिन गडकरी ने कहा कि बिजली, पानी, परिवहन, दूरसंचार इनके बिना किसी भी राज्य का विकास नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश का विकास भी इसलिए नहीं हुआ था, क्योंकि यहां इसके बारे में काफी गंभीर समस्याएं थीं। मैं घोषणा कर रहा कि हम उत्तर प्रदेश में 7 ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस हाईवे बनाएंगे।

गडकरी ने कहा- इथेनॉल से राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी

गडकरी ने आगे कहा, ''मैं कहता था कि इस देश का किसान देश को ऊर्जा, पेट्रोल-डीजल का पर्याय देगा। हमने फ्लेक्स इंजन का ऑर्डर निकाला है। जिन गाड़ी निर्माताओं का 70 फीसदी सेल है वह गाड़ियां अब फ्लैक्स इंजन में आएंगी जो पेट्रोल और बायो-इथेनॉल दोनों पर चलेंगी। इथेनॉल से राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।'' उन्होंने कहा कि जहां बिजली, पानी, यातायात और टेलीकम्यूनिकेशन की सुविधा नहीं होगी उस प्रदेश का विकास संभव नहीं हो सकता। यही वजह थी कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पीछे था, लेकिन अब योगी जी की सरकार में प्रदेश विकास के नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। गडकरी ने कहा, ''मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जो कहूंगा वो करके दिखाउंगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+