मां खोज रही थी बेटी प्रियंका के लिए दूल्हा, वो जेंडर चेंज कराकर श्रेयान बनकर लौटी

Recommended Video

      मां-बाप खोज रहे थे बेटी प्रियंका के लिए दूल्हा, उसने करा लिया जेंडर चेंज

      कानपुर।

      यूपी
      के
      कानपुर
      की
      महिला
      नेशनल
      बॉक्सिंग
      खिलाड़ी
      रही
      प्रियंका
      पाल
      के
      घर
      वाले
      उसकी
      शादी
      की
      तैयारी
      में
      जुटे
      थे।
      घर
      वाले
      अपनी
      बेटी
      की
      शादी
      के
      लिए
      लड़का
      देखने
      का
      काम
      कर
      रहे
      थे,
      घर
      मे
      शादी
      को
      लेकर
      चर्चाएं
      होती
      थी।
      लेकिन
      कुछ
      दिन
      बाद
      जब
      प्रियंका
      नौकरी
      से
      वापस
      अपने
      घर
      आई
      तो
      घरवालों
      के
      होश
      उड़
      गए
      क्योंकि
      प्रियंका
      ने
      अपना
      जेंडर
      चेंज
      करा
      लिया।
      प्रियंका
      अब
      लड़की
      नहीं,
      लड़का
      हो
      गयी।
      अब
      प्रियंका
      का
      नाम
      श्रेयान
      पाल
      है।
      जो
      घर
      वाले
      अभी
      तक
      अपनी
      बेटी
      को
      विदा
      करने
      की
      तैयारी
      कर
      रहे
      थे
      अब
      घर
      बहू
      लाने
      को
      तैयार
      हैं।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      कानपुर की हैं प्रियंका

      कानपुर की हैं प्रियंका

      पेशे से बिल्डर राम स्वरूप पाल की बेटी प्रियंका पाल कानपुर के यशोदानगर में रहती है। वैसे तो प्रियंका ने लड़की के रूप में जन्म लिया था। बचपन से लेकर 25 साल तक वो लड़की ही रही। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ी। प्रियंका को बॉक्सिंग का शौक था इसलिए महिला बॉक्सिंग टीम से नेशनल लेवल तक खेला। प्रियंका ने पढ़ाई के बाद नौकरी की प्रियंका ने महिला स्पोर्ट टीचर के रूप में हरियाणा में नौकरी ज्वाइन की लेकिन अब प्रियंका पाल श्रेयान पाल हो गए है। उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया है। और उन्होंने ये बात अपने घर वालो को जेंडर चेज करवाने के बाद बताई।

      'मेरे अंदर थी लड़कों वाली फीलिंग'

      'मेरे अंदर थी लड़कों वाली फीलिंग'

      श्रेयान बनी प्रियंका का कहना है कि वो पैदा तो लड़की हुई थी लेकिन वो अपने आप को लड़का समझती थी। बचपन से ही लड़कों की तरह रहना उनको पसंद था। कपड़े भी लड़कों की तरह पहनती थी। घर वाले गुस्सा भी होते थे। प्रियंका ने बताया कि थी तो वो लड़की लेकिन लड़कों की तरह रहना, उनकी तरह शौक करना उनको पसंद था। हालांकि प्रियंका ने महिला टीम से बॉक्सिंग की बहुत सारे अवार्ड जीते।

      रह चुकी है नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर

      रह चुकी है नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर

      27 साल के श्रेयान पाल ने बताया कि जब वो 25 साल के थे तब उनकी नौकरी स्पोर्ट ट्रेनर के रूप में हरियाणा में लगी और वो जॉब करने चली गयी। वहां पर उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की और उनसे बात की की उनके अंदर लड़कियों वाली कोई फीलिंग नही है और वो अपना जेंडर चेंज करवाना चाहती है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको समझा और फिर उनका जेंडर चेज करवा दिया।

      लड़की से लड़का बनने में लगे दो साल

      लड़की से लड़का बनने में लगे दो साल

      श्रेयान ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की उसके बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। सबसे पहले बॉडी में मेल हार्मोन्स डाले गए। फिर 6 माहीने बाद टॉप सर्जरी हुए फिर 6 महीने बाद बॉटम सर्जरी हुई उसके बाद थेरपी और लगभग 2 साल के बाद वो प्रियंका से श्रेयान बन गए। श्रेयान जब अपना ट्रीटमेंट करवा रहे थे तो इस बीच वो छुट्टियों में अपने घर भी आये। डॉक्टर ने उनकी बॉडी में मेल हॉर्मोन्स डाल दिये थे जिसके कारण उनकी ढाढ़ी मूंछ भी आने लगी और आवाज भी चेंज होने लगी तो जब वो घर आये तो शेव कर के पहुँचे और सब से ये बात छिपा कर रखी।

      मां अब भी बुलाती है प्रियंका

      मां अब भी बुलाती है प्रियंका

      यही नहीं जब आवाज के बारे में लोगो ने पूछा तो बताया कि गला बैठा हुआ है। श्रेयान ने अपना जेंडर चेंज दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में करवाया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में उनका 5 से 6 लाख का ख़र्च आया औऱ ये पैसे उन्होंने अपनी नौकरी के समय बचाये और घर मे किसी को नहीं बताया। अब जब श्रेयान अपने घर पहुचे और जब ये बात अपने घर वालों को बताई तो पहले तो घर वालों के होश उड़ गए लेकिन धीरे-धीरे घरवालो ने समझा। वहीं श्रेयान की मां अभी भी श्रेयान को प्रियंका ही बुला देती हैं, उनका कहना है कि अभी उनको आदत नहीं है। 25 साल तक उनकी एक लड़की थी, 25 साल बाद वो लड़का हो गयी है वो खुश है लेकिन अभी आदत में नहीं है तो इसलिए उनके मुह से श्रेयान की जगह प्रियंका निकल जाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+