मोदी के सवाल पर भड़के जोशी, रिपोर्टर को दी धमकी, कहा फुटेज डिलीट करो वरना बाहर नहीं जा पाओगे

murli manohar joshi
कानपुर। लोकसभा चुनावों के बीच राजनेता एक दूसरे पर हमला करने के लिए नए-नए बहाने ढ़ूढ़ते रहते है। इस बीच विरोधियों को भाजपा पर हमला करने का नया हथियार मिल गया है। कानपुर से भाजपा के प्रत्याशी मुरली मनोहर जोशी ने विरोधियों को भाजपा पर हमला करने के लिए एक नया विषय दे दिया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी एक न्यूोज चैनल के कैमरे में रिपोर्टर को कथित तौर पर धमकाते हुए रेकॉर्ड हो गए। जोशी भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी पर पूछे गए सवाल को लेकर उखड़ गए। टीवी चैनल के कैमरे में कैद हुए जोशी पत्रकार द्वारा मोदी को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर नाराजगी जताई और इंटरव्यू डिलीट करने के लिए कहा।

जोशी इंटरव्यू को अपने मुताबिक पेश करना चाहते थे। वो पत्रकार को कहते रहे कि मोदी से जुड़े सवाल न करें। जब वो नहीं माने और एक के बाद एक तक तीन सवाल मोदी से संबंधित की दाग दिए तो जोशी अपना जोश को बैठे और उन्होंने पत्रकार को धमकी दे डाली।

जोशी ने जोर देते हुए जोशी ने यह भी कहा कि अगर वीडियो डिलीट न किया तो मेरे घर से बाहर नहीं जा पाओगे। जोशी ने न केवल पूरी फुटेज देखी, बल्कि उसे डिलीट भी करवाया, लेकिन यह सारा मामला एक दूसरे कैमरे में दर्ज हो गया।

आपको बता दे कि वो कैन सा सवाल था जिसे सुनने बाद जोशी अपना आपा खो बैठे। जोशी से पूछा गया कि क्याै देश में मोदी की लहर है। इस पर वह असहज हो गए। उन्हों ने मांग की कि उनसे राष्ट्री य मुद्दों पर बात की जाए, न कि मोदी के बारे में।

उन्होंने गुस्से में आकर फौरन रिकॉर्ड की गई बातचीत डिलीट करने को कहा और खुद बैठकर उन्होंने सारा डिलीट भी कर दिया। लेकिन उनकी ये सारी करतूत दूसरे कैमरे में कैद हो गई। भाजपा ने शत्रुध्न सिन्हा ने इस घटना की निंदा करते हुए इ से पत्रकारिता के अधिकारों का हनन बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+