पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश कर रहा था शख्स, बचाने आए किसान की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यक्ति ने फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी को कार से कुचल कर मार डालने की कोशिश की। उसकी इस हरकत से पत्नी केवल घायल हुई, लेकिन उसे बचाने के लिए बीच में आया एक किसान मौके पर मारा गया। इस वारदात को अंजाम देने वाला पति चंदन सिंह फिलहाल फरार है।

लॉन्ग ड्राइव की सैर के बहाने लेकर आया पति

लॉन्ग ड्राइव की सैर के बहाने लेकर आया पति

कन्नौज के रहने वाले चंदन सिंह की शादी दस साल पहले लखनऊ की रहने वाली रेनू से हुई थी। पति-पत्नी की नहीं पटी तो पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के घर जाकर रहने लगी। चंदन ने मान मनौव्वल करके रेनू को वापस घर आने के लिए राजी कर लिया और उसे लॉन्ग ड्राइव की सैर के बहाने अपनी एसयूवी कार में बैठाकर हाईवे पर ले आया।

पत्नी को कुचलकर मारने की कोशिश

पत्नी को कुचलकर मारने की कोशिश

कानपुर के चौबेपुर इलाके में हाईवे पर सन्नाटा देखकर कार रोकी और रेनू का गला दबाकर उसे मार डालने की कोशिश की। रेनू ने किसी तरह खुद को चंदन के शिकंजे से छुड़ाया और कार से बाहर निकलकर भागी। चंदन किसी भी तरह रेनू को ठिकाने लगाने का इरादा बनाकर आया था। उसने सड़क पर बचने के लिए दौड़ लगा रही रेनू पर फिल्मी अंदाज में कार चढ़ा दी। रेनू घायल होकर वहीं गिर पड़ी, पास के खेत में काम रहे किसान देवी प्रसाद ने ये नजारा देखा तो वो महिला की सहायता करने दौड़ पड़े।

मदद के लिए आए किसान की मौत

मदद के लिए आए किसान की मौत

उधर, चंदन ने अपना वार खाली जाता देखा तो वो कार वापस मोड़ कर लाया और फिर से रेनू को कुचलने की कोशिश की, लेकिन इस बार कार की जद में किसान देवी प्रसाद आ गए और मानवता दिखाने वाले इस इंसान की मौके पर मौत हो गई। चंदन देवी प्रसाद को मरा और रेनू को खून से लथपथ छोड़कर मौके से भाग निकला। बाद में हाईवे से गुजरे अन्य राहगीरों ने इसकी सूचन पुलिस को दी। पुलिस ने फिलहाल देवी प्रसाद के बेटे और घायल रेनू के बयान के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि, एसपी साहब को अभी स्पष्ट नहीं है कि चंदन मुजरिम का नाम है या फिर मृतक के बेटे का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+