बेखौफ बदमाश- कानपुर में डॉक्टर को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद

कानपुर। उत्तर प्रदेश में आये दिन बदमाश बेखौफ होकर लोगों को दिनदहाड़े गोली मार रहे हैं। पहले बलरामपुर में सपा विधायक के भाई ने एक युवक को गोली मारी, इसके बाद कानपुर में एक मामला सामने आया है जहां डॉक्टर को दो बदमाशों ने गोली मार दी है।

सपा विधायक के भाई की गाड़ी रोकी तो गोली मार दी, मौके पर ही मौत

Man caught on CCTV camera shooting a doctor in Kanpur

कानपुर के बिठूर इलाके के मंधना में मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमिताभ वाजपेयी की फैक्ट्री के गेट पर डॉक्टर नीलेश चंद्र त्रिपाठी को गोली मार दी गयी। नीलेश रात को अमिताभ बाजपेयी की गत्ता फैक्ट्री में उनकी नानी को देखने गये थे।

तभी बाइक पर दो युवक आये और उन्होंने पूछा कि भइया जी है, जैसे नीलेश उनकी तरफ मुड़े बदमाशों ने डॉ नीलेश को गोली मार दी और फरार हो गये। नीलेश चंद्र त्रिपाठी खुद का नर्सिंग होम चलाते हैं। अभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है। जिसमें गोली मारते हुए बदमाशों को देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+