करवा चौथ से पहले प्रेमिका को मिलने बुलाया, होटल में कर दी हत्या, सनकी प्रेमी की करतूत कर देगी हैरान

Kanpur Lovers Girlfriend Karwa Chauth 2024: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में करवा चौथ के एक दिन पहले शनिवार को एक युवक अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। प्रेमी प्रेमिका ने मुलाकात के लिए होटल में कमरा बुक कराया।

होटल के कमरे में दोनों एक साथ रहे उसके बाद फिर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी वहां से आसानी से निकल गया लेकिन बाद में खुद पुलिस के पास पहुंचा और घटना कबूल की।

lover called his girlfriend to meet him on Karwa Chauth

उसने थाने पहुंच कर पुलिस को खुद बताया कि होटल में उसने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी है। प्रेमी द्वारा इतना कहने के बाद पुलिस हैरान रह गई। उसके बाद पुलिस जब होटल के कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा काफी दर्दनाक था।

दरअसल, कानपुर जनपद के गुजैनी थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रियांशु त्रिपाठी नामक एक युवक बिजली मैकेनिक और वायरिंग का काम करता है। खाली समय में प्रियांशु त्रिपाठी फूड डिलीवरी का काम भी करता है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी मुलाकात बीसीए की छात्रा से हुई।

मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। पुलिस की पूछताछ में प्रियांशु त्रिपाठी ने बताया कि वह काफी समय से छात्रा से प्यार करता था लेकिन इधर बीच उसकी प्रेमिका उसे इग्नोर कर रही थी।

उसने कहा कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे युवक से भी फोन पर बात करती थी और उससे भी प्यार करते थी। इसी बात से वह काफी नाराज था। उसने बताया कि करवा चौथ के पहले वह अपने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया तो वह तैयार हो गई।

ऐसे में शनिवार दोपहर में वह अपनी प्रेमिका को लेकर फीलखाना थाना क्षेत्र के एक होटल में पहुंचा। होटल में प्रेमिका ने अपना आधार कार्ड जमा किया। आधार कार्ड जमा करने के बाद दोनों होटल के कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि वहां दोनों के बीच संबंध बना।

संबंध के बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ उसके बाद प्रियांशु त्रिपाठी ने चाकू से गला रेत कर प्रेमिका की हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद उसकी न्यूड डेड बॉडी को छोड़कर वह वहां कमरे से बाहर निकल गया। बाहर जाते समय होटल की स्टाफ ने रोका तो वह बोला कि सामान लाने जा रहा है।

उसके बाद वहां से सीधे वह गोविंद नगर थाने पहुंचा। गोविंद नगर थाने पहुंचकर उसने प्रेमिका की हत्या करने की बात कबूल कर ली। गोविंद नगर थाने की पुलिस द्वारा फीलखाना थाने से संपर्क किया गया। उसके बाद पुलिस होटल में स्थित कमरे के अंदर पहुंची तो अंदर का नजारा देखा कर हैरान रह गई। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+