कौन है बीजेपी प्रवक्ता पर जूता फेंकने वाला शक्ति भार्गव, मां ने क्या कहा?

Kanpur news, कानपुर। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में गुरुवार दोपहर बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हाराव की प्रेस काफ्रेंस में जूता फेंकने वाला कानपुर का डॉ. शक्ति भार्गव टैक्स चोरी का आरोपी है। उसके खिलाफ आयकर विभाग दिसम्बर 2018 में छापामार कार्यवाही कर चुका है। कानपुर में भार्गव हॉस्पिटल चलाने वाले डॉ. शक्ति भार्गव ने केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के आधीन आने वाली तीन बंद कपड़ा मिलों की जमीनें खरीदी थीं।

साढ़े ग्यारह करोड़ में खरीदे गए थे ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन के बंगले

साढ़े ग्यारह करोड़ में खरीदे गए थे ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन के बंगले

आयकर विभाग की जांच में पता चला था कि कानपुर के बेहद पाॅश इलाकों में स्थित ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन के बंगले 5 करोड़, 2.40 करोड़ और 4.10 करोड़ रुपए यानि कुल साढ़े ग्यारह करोड़ में खरीदे गए थे, जबकि कीमत इससे कई गुना अधिक थी। डॉ. शक्ति भार्गव के बैंक खातों से बंगलों के लिए धनराशि का भुगतान किया गया। तीनों बंगलों को पत्नी, बच्चों और रिश्तेदार के नाम पर खरीदा जाना बताया गया था।

10 करोड़ रुपए की रकम का स्रोत नहीं बता सके थे भार्गव

10 करोड़ रुपए की रकम का स्रोत नहीं बता सके थे भार्गव

आयकर विभाग ने रिश्तेदार के नाम खरीदे गए बंगले को विभाग बेनामी संपत्ति के लिहाज से भी देखा था। तब डॉ. शक्ति भार्गव करीब 10 करोड़ रुपए की रकम का स्रोत नहीं बता सके थे। आयकर जांच में शक्ति भार्गव और उसके भाई संजीव भार्गव की आठ फर्मों के जरिए मेडिकल से जुड़ा कारोबार करने की जानकारी मिली थी।

मां ने कहा- मानसिक रूप से बीमार है बेटा

मां ने कहा- मानसिक रूप से बीमार है बेटा

आज की घटना के बाद डॉ. शक्ति भार्गव की मां दया भार्गव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार है और उन्होंने पिछले एक साल से उसका चेहरा भी नहीं देखा है। आज की घटना के बाद शक्ति की मां तो उनसे कोई संबंध न रखने की बात कह रही हैं और उन्होंने साफ किया है कि वे उसे कानूनी कार्यवाही से बचाने के लिए कुछ नहीं करने जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+