कानपुर शूटआउट केस: आखिर कहां गया राहुल तिवारी, जिसने विकास दुबे पर दर्ज कराई थी FIR
कानपुर। कानपुर शूटआउट केस का मुख्य आरोपी और पांच लाख रुपए का इनामी मोस्ट वांटेड विकास दुबे 10 जुलाई को यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, चौबेपुर थाने में विकास दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाला शख्स राहुल तिवारी बीते 14 दिनों से लापता है। जिसका पुलिस अभी तक कुछ पता नहीं लगा सकी है। बता दें कि राहुल तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर ही पुलिस 2 जुलाई की देर रात विकास दुबे के गांव बिकरू में दबिश देने के लिए गई थी।

राहुल तिवारी की तलाश में जुटी पुलिस
विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम का नेतृत्व बिल्हौर सीओ (सर्किल ऑफिसर) देवेंद्र मिश्रा कर रहे थे। इस बात की जानकारी विकास दुबे को पहले से ही लग गई थी, जिसके बाद विकास दुबे और उसके गैंग के सदस्यों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसी मामले में अब पुलिस राहुल तिवारी की तलाश में जुट गई है। दरअसल, राहुल तिवारी शिकायतकर्ता होने के अलावा उन घटनाओं से जुड़े मामले का प्रमुख गवाह है, जिनके कारण यह घटना हुई।

बीते 14 दिनों से लापता है राहुल तिवारी
वहीं, राहुल तिवारी के परिवार के सदस्यों के मुताबिक वो बीते 14 दिनों से लापता है। राहुल तिवारी की मां सुमन देवी ने बताया कि राहुल ने आखिरी बार उनसे 2 जुलाई की रात को बात की थी। उसने फोन पर डरी हुई आवाज में बात की, इसके बाद अपनी पत्नी, बच्चों और भाभी के साथ गायब हो गया। कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि राहुल की जान को भी गंभीर खतरा है। डिप्टी एसपी सुकर्म प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम उसकी तलाश कर रही है।

विकास दुबे ने पीटा था राहुल को
बता दें कि पुलिस की जांच के अनुसार, बिकरू से सटे जडेपुर निवाड़ा गांव में रहने वाले राहुल तिवारी, मोनिका निवाड़ा गांव में अपनी ससुराल से संबंधित ज़मीन का निपटान करना चाहते थे, जो आसपास के इलाके में भी स्थित है। उनकी पत्नी की बहनों ने प्रस्तावित बिक्री का विरोध किया। उनमें से एक (जो बिकरू में रहता है) पक्ष ने मामले में विकास दुबे के हस्तक्षेप की मांग की। पुलिस जांच के अनुसार, राहुल तिवारी को 1 जुलाई को दुबे द्वारा सार्वजनिक रूप से धमकी दी गई और पीटा गया। अगले दिन उन्होंने चौबेपुर के तत्कालीन स्टेशन अधिकारी विनय तिवारी को एक लिखित शिकायत दी थी।

सीओ के हस्तक्षेप से एफआईआर
पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज करने के बजाय राहुल तिवारी को उनके साथ जाने के लिए कहा और दुबे से सुलह के लिए मुलाकात की। इस घटना के बाद 2 जुलाई की शाम को बिल्हौर सर्कल अधिकारी, डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के हस्तक्षेप पर एफआईआर दर्ज की गई थी। कुछ घंटे बाद मिश्रा ने एक टीम को इकट्ठा किया, जिसमें तीन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों सहित 25 पुलिसकर्मी शामिल थे। फिर बिकरू पर छापा मारा गया, जहां गैंगस्टर और उसके लोगों ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया और उनमें से 8 को मार डाला। गोलीबारी में सात पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक नागरिक घायल हो गए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications