शशिकांत की पत्नी मनु का नया ऑडियो आया सामने, बोली- 'मेरा नंबर डिलीट कर दो, हम सिम तोड़कर...'
कानपुर। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खात्में के बाद पुलिस का शिकंजा उसके फरार साथियों पर कस रहा है। मंगलवार को पुलिस विकास दुबे के साथी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शशिकांत को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया था। इतना ही नहीं, शशिकांत के घर से पुलिस ने इंसास राइफल भी बरामद की थी। पुलिस की गिरफ्त में आए शशिकांत की पत्नी और उसके भाई की एक और ऑडियो क्लिप सामने आई है। आइए जानते हैं क्या है ऑडियो क्लिप में....
Recommended Video

नए ऑडियो क्लिप में शशिकांत की पत्नी मनु अपने भाई से बात कर रही है। पत्नी मनु पांडे ने भाई से कहा कि यहां पर पुलिस पूछताछ कर रही है और जितने भी लोगों के मोबाइल में मेरा नंबर सेव है, उन सभी मोबाइल से मेरा नंबर हटा दिया जाए। मैं इस मोबाइल को जमीन में गाड़ रही हूं और सिम को भी मैं मोबाइल फोन से निकाल कर चबा रही हूं। इस दौरान मनु के भाई ने बताया कि मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन जो जहां है, वह सब ठीक है। परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
शशिकांत की पत्नी के दूसरे वायरल ऑडियो में भाई से ये बात की
भाई : हां दीदी
शशिकांत की पत्नी : ये कह रहे हैं, मेरा ये नंबर जिसके जिसके पास है, वो मोबाइल से डिलीट कर दो, हम ये मोबाइल नहीं खोल पा रहे है। सिम तोड़ नहीं पा रहे हैं, बहुत ज्यादा दिक्कत होने वाली है। तन्नु पकड़ गया है।
भाई : अच्छा
शशिकांत की पत्नी : ठीक है, जिसके पास तुम कर सकते हो सबके मोबाइल, देखो अगर तुम्हारे आसपास पुलिस हो तो हम तुमसे बात करना चाहे तो तुम एक बार खांस देना तो हम जानेंगे कि पुलिस है। अम्मा के पास, बड़े पापा के पास जिसके पास भी ये नंबर है सब डिलीट कर दो।
भाई: ठीक है हम कर दे रहे हैँ
शशिकांत की पत्नी : क्योंकि हम ये मोबाइल नहीं खोल पा रहे हैं, हम ये मोबाइल जमीन में गाड़ने जा रहे हैं। अब हमारी बात भी नहीं हो पा पाएगी।
भाई: ठीक-ठीक
शशिकांत की पत्नी : और तुम सबके मोबाइल से डिलीट कर दो, याद कर लो नंबर लेकिन डिलीट कर दो।
भाई: बात सुनो, नाम नहीं लेंगे जो भी है जैसा भी है अपनी जगह पर ठीक है।
शशिकांत की पत्नी : हमको पता है
भाई: हां ठीक है
शशिकांत की पत्नी : मम्मी ड्यूटी जा रही हैं
भाई: नहीं जा रही हैं
शशिकांत की पत्नी : मना कर दिया क्या जाने से
भाई: हां
शशिकांत की पत्नी : बाबू तुम सब डिलीट कर दो, जीजू का भी, बस 8858 वाला नंबर रखना वहीं हमने पुलिस को बताया है। सिम तोड़ कर हम चबा गए।
ऑडियो पर मनु पांडेय ने दी ये सफाई
वहीं, इस संबंध में जब शशिकांत की पत्नी मनु से मीडियाकर्मियों ने बात की गई तो उसने कहा कि वह मेरा भाई था। हमें ये भी नहीं पता था कि मेरे पति कहा हैं। उसने कहा कि मेरे मायके में कोई नहीं है, पापा हैं नहीं, तीन बहनों में सबसे छोटा भाई है। हम डरकर उससे कह रहे थे। मनु ने बताया कि वो ढांढस दिला रहा था कि दीदी परेशान न हो, जो है, जहां है, जैसा भी है ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications