बिना मास्क के घूम रहा युवक पुलिस को देखते ही भागा, पुलिस बकरे को जीप में लादकर ले आई थाने, फिर...

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस एक बकरे को जीप में बैठाकर थाने ले गई। इसके बाद उसके मालिक को बुलाया, जिसके बाद उसे छोड़ा। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बेकनगंज पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें एक युवक बिना मास्क के घूमता हुआ दिखा। पुलिस के मुताबिक, जब पुलिस युवक के पास पहुंची तो वह अपना बकरा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लावारिस हालत में बकरे को देख पुलिस उसे जीप में लाद कर थाने ले आई। बाद में बकरा मालिक के थाने में पहुंचने पर बकरा उसके हवाले कर दिया गया। बता दें, बकरे को जीप में लादकर थाने लाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

kanpur police with Goat on his vehicle video viral

सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा

वायरल वीडियो में पुलिस वाले एक बकरे को सरकारी जीप में डालकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रह है कि पुलिस वाले बिना मास्क लगाए घूमने के अपराध में बकरे को पकड़कर थाने ले गए और जब बकरा मालिक को इस बात की जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच गया। कहा जा रहा है बकरा को आवारा ना छोड़ने की हिदायत देकर पुलिसकर्मियों ने बकरे को उसके मालिक के हवाले कर दिया।

मालिक के हवाले किया गया बकरा

इस पूरे मामले में अनवरगंज सीओ सैफुद्दीन बैग ने बताया कि बेकनगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त पर निकली थी। इस दौरान सड़क पर बिना मास्क लगाए एक युवक बकरे को लेकर जा रहा था। युवक ने पुलिस को देखा तो वह अपना बकरा छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने लावारिस हालत में बकरे को देख उसे अपनी जीप में लाद लिया और थाने ले आई। इसके बाद बकरे के मालिक के पहुंचने पर उसे सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+