कमरे में पत्नी तो सड़क पर मिला पति का शव, डायरी ने खोला कातिल का राज

Kanpur News, कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर में थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में कोचिंग संचालक ने अपनी पत्नी नमरा खान की सिर पर प्रेशर कुकर की मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मोहम्मद शहवान 40 किलोमीटर दूर बिल्हौर में अपनी कार के अंदर जहर खा लिया। पुलिस ने मोहम्मद शहवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को कमरे में मिली डायरी से घटना का खुलास हो गया।

क्या था मामला

क्या था मामला

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नागेश्वर अपार्टमेंट के 612 नंबर फ्लैट में रहने वाले मोहम्मद शहवान आईआईटी की कोचिंग सेंटर चलाते हैं। बता दें कि शहवान ने दो शादियां की थी और वह अपनी दूसरी पत्नी नमरा खान के साथ इसी अपार्टमेंट में रहता था। मंगलवार सुबह शहवान की पत्नी नमरा खान का शव लहूलुहान हालत में उनके बेडरूम में पड़ा मिला। जब शहवान का भाई इरफान घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद इरफान ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर मिला शहवान

घटना स्थल से 40 किलोमीटर दूर मिला शहवान

हत्या की सूचना पर एसपी वेस्ट संजीव सुमन कल्याणपुर पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि महिला की हत्या सिर पर कुकर के कई वार करने के बाद की गई है। वहीं, बिल्हौर में शहवान अपनी कार में अचेत अवस्था में पाए गए। बिल्हौर पुलिस ने उन्हें बिल्हौर सीएससी भर्ती कराया जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मोहम्मद शहवान की भी मौत हो गई।

डायरी ने खोला राज

डायरी ने खोला राज

पुलिस को तलाश के दौरान कमरे में एक डायरी मिली। डायरी में शहवान ने लिखा है कि नमरा कई युवकों से बात करती थी, जबकि शहवान ने भी एक लड़की का नाम लिखकर लव यू लिखा है। पुलिस इस वजह से भी दोनों में अक्सर झगड़ा होने की बात मान रही है। बता दें कि शहवान ने सात-आठ महीने पहले ही नमरा से निकाह किया था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद होता था।

क्या कहा एसपी ने

क्या कहा एसपी ने

एसपी संजीव सुमन ने मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि तफ्तीश में खून लगे कपडे बरामद हुए है वह शाहबान के ही है। इस बात की तस्दीक उसके भाई ने की है। हत्या करने के बाद बेशिन में हाथ धोया गया है जिसके सैम्पल लिए गए है। बेडरूम से एक डायरी मिली है जिसमें शाहबान ने अपने जुर्म का इकबाल किया है। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है इस घटना में जो भी सच्चाई होगी वो सामने आएगी।

ये भी पढ़ें:- कानपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+