पीयूष जैन की आज कोर्ट में पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया जाएगा अहमदाबाद
कानपुर, 27 दिसंबर: कानपुर के इत्र कारोबारी और कन्नौज के 'धनकुबेर' कहे जाने वाले पीयूष जैन को रविवार देर रात डीजीसीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। रात में ही पीयूष जैन का मेडिकल कराया गया। पीयूष जैन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद ले जाया जाएगा। रिमांड पर पीयूष जैन से करोड़ों रुपए कैश, सोना, चांदी के स्रोतों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Recommended Video

पीयूष जैन कौन है ?
पीयूष जैन कन्नौज के बड़े व्यापारियों में शुमार हैं। पीयूष जैन इत्र के बड़े कारोबारी हैं। इन्हें कन्नौज का धनकुबेर भी कहा जाता है। पीयूष जैन 40 से ज्यादा कंपनियों के मालिक हैं। इनमें से दो कंपनियां मिडिल ईस्ट में हैं। कन्नौज में पीयूष जैन की परफ्यूम फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप भी हैं। मुंबई में पीयूष जैन का हेड ऑफिस और एक बंगला भी है। पीयूष जैन इत्र का बिजनेस मुंबई से करते हैं। यहीं से इनका इत्र विदेशों में भी भेजा जाता है।

बरामद हुए 187.45 करोड़ रुपए
पीयूष जैन के कानपुर स्थित घर पर डीजीजीआई और आईटी की संयुक्त टीम ने 23 दिसंबर की सुबह छापेमारी शुरू की थी। 24 दिसंबर की शाम तक टीम ने 177 करोड़ रुपए बरामद किए थे। पीयूष के घर मिले कैश को देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए थे। कैश को गिनने के लिए 14 मशीनें और एसबीआई के अधिकारियों की मदद ली गई। 24 दिसंबर की शाम को एक टीम पीयूष के बेटे प्रत्यूष को लेकर कन्नौज स्थित घर पर पहुंची, जहां तहखाने से रुपयों से भरे करीब आठ बोरे और एक गत्ते में सोने के बिस्कुट मिले। बोरे में मिले कैश की गिनती के लिए अधिकारियों ने नोट गिनने वाली मशीने मंगाई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यहां करीब 10 करोड़ रुपए कैश की बरामदगी हुई है, जिसके बाद कुल 187.45 करोड़ रुपए की बरामदगी पीयूष जैन के घर से हो चुकी है।

पीयूष जैन की आज कोर्ट में पेशी
पीयूष जैन को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीयूष जैन को जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इत्र उद्योगपति को आगे की कार्रवाई के लिए कानपुर से अहमदाबाद ले जाने की संभावना है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर (कानपुर) सुरेंद्र कुमार ने रविवार रात कहा था कि जैन को टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications