कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे मुठभेड़ में ढ़ेर, तीन पुलिसकर्मी घायल
कानपुर। विकास दुबे को पकडने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने घेरकर गोलियां बरसा दीं। इसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आठ पुलिसकर्मियों की शाहदत के बाद विकास दुबे और उसके साथियों की धर-पकड़ तेज हो गई है। शुक्रावार की सुबह विकरू के जंगलों में पुलिस की दुबे गैंग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और साथ अतुल दुबे को मार गिराया। साथ ही पुसिस ने बदमाशों के पास से पुलिस से लूटे हथियार भी बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। वहीं काशीराम निवादा गांव के पास जंगल में तीन बदमाशों के छिपे होने पर मुठभेड़ जारी है।

मुठभेड़ में मारे गए दो बदमाश: एडीजे
एडीजे लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार शुक्रवार को लखनऊ से सीधे कानपुर जिले के बीकरू गांव पुहंचे। उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से चूक हुई है। वह जल्द ही सीएम को अपनी रिपोर्ट देंगे। मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। अब एसटीएफ के साथ कई टीमें लगी हैं। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे को खोजा जा रहा है। इसके लिए कानपुर शहर के साथ ही कानपुर देहात तथा आसपास के जिलों में लगातार छापे मारे जा रहे हैं। विकास दुबे का एक साथी हिरासत में है। वहीं, चौबेपुर के बिकरू गांव से 5 किलोमीटर दूर काशीराम निवादा गांव के पास जंगल में पुलिस मुठभेड़ जारी है। वहीं, दो बदमाश मारे जा चुके हैं। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Recommended Video
पुलिस से लूटी गई पिस्टल बरामद
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि मुठभेड में ढेर हुए बदमाशों के पास से पुलिस से लूटी गई पिस्टल बरामद की गई है, जिससे साफ होता है कि ये बदमाश रात को सीओ की टीम पर फायरिंग के दौरान उपस्थित थे। हालांकि अभी विकास दुबे गैंग के बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशे दे रही है। वहीं, कानपुर देहात के इलाके को पूरी तरह से सील किया गया। एडीजी ने वायरलेस सेट पर जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को तत्काल सीमाएं सील कर सघन चेकिंग अभियान करने के आदेश दे दिए।
4 सीमाओं की पूरी तरह किया सील
इसके बाद कानपुर देहात जिले में पड़ने वाली 4 सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां पुलिस हर गाड़ी की सख्ती से चेकिंग कर रही है। वहीं, आरोपी विकास दुबे की तस्वीर सभी पुलिस अधीक्षकों समेत चेकिंग में लगे प्रभारी निरीक्षक को भेज दी गई है। सूत्रों की मानें तो आरोपी विकास दुबे के कई करीबी जिले के शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहते हैं, जहां पुलिस हर घर में चेकिंग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications