Kanpur: सीएचसी से नवजात बच्ची चुराते महिला CCTV में हुई कैद, पुलिस ने कानपुर देहात से पकड़ा

कानपुर जिले की कल्याणपुर सीएचसी से एक महिला ने नवजात बच्ची को चोरी कर लिया। बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए महिला सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई।

Kanpur News

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां कल्याणपुर सीएचसी में बच्ची चोरी होने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। बच्ची चोरी होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेल को खंगाला। इस दौरान फुटेज में पुलिस को एक महिला नवजात बच्ची को उठा कर अपने साथ ले जाती दिखी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

यह मामला कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र छीतेपुर गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश कुमार पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में प्राइवेट जॉब करते हैं। महेश की परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। गुरूवार शाम महेश की गर्भवती पत्नी सुषमा को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे आशा बहु के साथ एंबुलेंस से कल्यानपुर स्थित बारासिरोही सीएचसी पहुंची थीं। इस दौरान सुषमा ने तीसरी बेटी को जन्म दिया था।

महिला ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद आरोपित महिला उससे बातचीत करने लगी। बातचीत के दौरान सुषमा औऱ उसकी सास से आरोपित महिला घुलमिल गई। सुबह छह बजे के करीब खिलाने के बहाने बच्ची को गोद में लेकर भाग निकली। शुक्रवार सुबह जब बच्ची पालने में नहीं मिली तो कोहराम मच गया। जो महिला बच्ची को लेकर गई, उसे मैं नहीं जानती हूं।

इस मामले में सीएचसी प्रभारी अविनाश यादव का कहना है कि हमने बच्ची और उसकी मां को भर्ती किया था। जो महिला बच्ची को लेकर गई है, वो इन्हीं के साथ बैठकर बातें कर रही थी। वहीं, कल्यानपुर एसीपी वीके पांडेय के मुताबिक महेश कुमार की पत्नी ने कल्यानपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। कल्यानपुर सीएचसी में महिला ने डिलीवरी की हुई थी, अस्पताल से एक महिला बच्ची को लेकर गायब हो गई है।

उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। कानपुर पुलिस की निशानदेही पर राजपुर पुलिस ने गुबार गांव से बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस बच्चा चोरी करने वाली महिला पूजा देवी को हिरासत में लेकर राजपुर थाना ले आई। थानाध्यक्ष देव नरायण द्विवेदी ने बताया कि बच्ची के परिजनों को सूचना दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+