Kanpur News: 'स्वाभिमान आड़े आए तो...', दबंग आंटी ने पिस्टल से चलाईं पांच राउंड गोलियां, देखें वायरल Video
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में हर्ष फायरिंग करती हुई एक आंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फायरिंग कर रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हुई है। वहीं लान संचालकों से भी संपर्क किया गया है और वीडियो दिखाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, गुरुवार को एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 19 सेकंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग कर रही है।
इस दौरान एक पुरुष दिखाई दे रहा है जो महिला के हाथ में पिस्टल पकड़ाते हुए उसे फायरिंग करने के बारे में जानकारी दे रहा है। पुरुष द्वारा महिला के हाथ में पिस्टल पकड़ाए जाने के बाद महिला अपने आंख को बंद करती है और धांय-धांय गोलियां चलती है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला करीब पांच राउंड फायरिंग करती है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो का पुष्टि वन इंडिया हिंदी द्वारा नहीं किया जाता है। नेटीजंस द्वारा वीडियो वायरल करने के साथ ही तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
वही यह भी कहा जा रहा है कि महिला कानपुर सिविल लाइन से इलाके की रहने वाली है। करीब चार दिन पहले महिला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह में ही महिला द्वारा हर्ष फायरिंग की गई।
देखें Video-
इस मामले में बर्रा थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल जारी है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हुई है हालांकि लान संचालकों से बात करते हुए महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications