कानपुरः अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान में घुसे लुटेरे, बेटे पर सटाया तमंचा तो बूढ़ी मां ने लुटेरों से किया दो-दो हाथ

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के थाना नौबस्ता क्षेत्र के ज्वैलरी शॉप पर तमंचे के बल पर लूट करने आए 4 लुटेरों को लूट करना भारी पड़ गया। लुटेरों से ज्वैलरी शॉप का मालिक और उसका परिवार भिड़ गया । परिजनों की शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और तीन लुटेरों को पकड़ कर जमकर उनकी धुनाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस के हाथों सौंप दिया । हालांकि इस दौरान चौथा लुटेरा 6 लाख के जेवर लेकर फरार हो गया।

kanpur loot in ornament shop people caught four accused

लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से भागते समय उसके साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें चौथे आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लूट का सारा माल बरामद कर लिया । लूट और मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई । नौबस्ता थाना क्षेत्र के वाटर पार्क के पास शिव कुमार गुप्ता की घर मे ही ज्वैलरी शॉप है । बीते कल शाम 7.30 बजे एक युवक सोने की अंगूठी लेने आया ।

शिव कुमार जब तक उसको अंगूठी दिखाता तब तक उसके दो साथी तमंचा लेकर शॉप में घुसे और लूटपाट करने लगे । इसके बाद शिव कुमार उन लुटेरों से भिड़ गया और चिल्लाने की आवाज सुनकर ज्वेलर्स शिव कुमार की मां भी लुटेरों से भिड़ गईं । उसके बाद पब्लिक की मदद से तीन लुटेरों की जमकर धुनाई के बाद पकड़ लिया गया और चौथे फरार लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया और लूट का पूरा माल बरामद कर लिया ।

यह भी पढ़ेंः कंडोम का जखीरा लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के किनारे मिला, भीड़ को रोकने पहुंची पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+