UP: बढ़ रहा कोरोना का खतरा, कानपुर जेल में 10 कैदी म‍िले संक्रम‍ित

कानपुर। कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। कानपुर जेल में बुधवार को 10 कैदी कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। डीजी जेल ने कैदियों की जांच के आदेश द‍िए हैं। इससे पहले मंगलवार को भी शहर में सात नए केस म‍िले थे। कानपुर में सक्र‍िय मामलों की बात करें तो 89 मरीज हैं। यहां अब तक 33123 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 32195 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो चुके हैं। हैलट अस्पताल के मेटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में इस वक्त 14 संक्रमित भर्ती हैं, जिनमें एक ऑक्सीजन पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3885 सैंपल लेकर जांच के ल‍िए भेजे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus in UP: Kanpur Jail में कोरोना विस्फोट, 10 कैदी पाए गए पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    kanpur jail 10 inmates found covid 19 positive

    यूपी में बढ़ रहा कोरोना का खतरा

    यूपी में मार्च के महीने में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने लगा है। प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना के मरीज दोबारा बढ़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना मुक्‍त हो चुके तीन जिलों में फिर से वायरस ने पांव पसार लिए हैं। नए मरीज ज्यादा मिलने से रिकवरी रेट की रफ्तार भी सुस्त हो गई है। राजधानी लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या अभी भी सर्वाधिक है। लखनऊ में 254 से बढ़कर 283 मरीज हो गए हैं। इसी तरह कानपुर में 49 से 76, गाजियाबाद में 41 से 106, नोएडा में 70 से 78, वाराणसी में 52 से 99, बरेली में 30 से 95, सहारनपुर में 18 से 26 और रायबरेली में मरीजों की संख्या 12 से बढ़कर 33 हो गई। श्रावस्ती ऐसा जिला है, जो अब संक्रमण मुक्त हो चुका है।

    27 मार्च तक चलेगा फोकस टेस्टिंग अभियान

    स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते सावधानी बरती जा रही है। महाराष्ट्र, केरल व पंजाब सहित जिन दूसरे राज्यों में संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा हैं, वहां से लौटकर यूपी आए कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसे देखते फोकस टेस्टिंग अभियान 12 मार्च से शुरू किया जा चुका है, जो 27 मार्च तक चलेगा। सर्विलांस पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+