कलयुग! 3 साल की मासूम के साथ 7 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फिर कर दिया ब्लेड से जख्मी

एक 7 साल के लड़के ने कॉलोनी में रहने वाली 3 साल की बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की, असफल होने पर उसे ब्लेड से जख्मी कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को कस्टडी में ले लिया।

Kanpur Ghor Kalyug 7-year-old boy tried to rape a 3-year-old girl then injured her with a blade

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने कलयुग को प्रमाणित कर दिया है। इस घटना को सुन हर कोई हैरान होने के साथ-साथ विचलित भी है कि आखिर समाज किस ओर जा रहा है। इस घटना ने सभी के मन को झकझोर कर रख दिया है। कानपुर की एक कॉलोनी में रहने वाले 7 साल के लड़के ने 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और असफल होने पर उसने मासूम बच्ची पर ब्लेड से कई वार करके उसको घायल कर दिया।

Kanpur Ghor Kalyug 7-year-old boy tried to rape a 3-year-old girl then injured her with a blade

7 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म का प्रयास
एसीपी अमरनाथ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कालोनी का एक 7 साल का बच्चा कालोनी की ही एक तीन साल की बच्ची के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसने बच्ची को अपनी साइकिल पर बैठाया और कालोनी के पीछे ले गया। वंहा पर उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा, उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। वहीं जब 7 वर्षीय लड़का दुष्कर्म में असफल हुआ तो उसने बच्ची के ऊपर ब्लेड से कई वार किये। जिससे बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई।

Kanpur Ghor Kalyug 7-year-old boy tried to rape a 3-year-old girl then injured her with a blade

Recommended Video

    कानपुर: देखिए मौत का कोहराम, बहन की डोली के साथ ही उठी भाई की अर्थी

    पहले भी कर चुका है ब्लेड से हमला
    इस दौरान उसकी इस हरकत को वहां मौजूद एक महिला ने देखा लिया। जिसके बाद लड़का घबरा गया और वहां से भाग निकला। जिसके बाद बच्ची की माँ ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लड़के को अपनी कस्टडी में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि इस लड़के ने इससे पहले भी ब्लेड से कई कुत्तो को अपना निशाना बनाया है। एक 7 साल के बच्चे की इस हरकत से पुलिस भी हैरान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+