Kanpur: धर्मांतरण के लिए विदेशों से होती थी फंडिंग, कोलकाता से मिशनरियों के खातों में भेजा जाता था पैसा
कानपुर पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि विदेशों से कोलकाता की मिशनरियों में पैसा भेजा जाता था। फिर कोलकता से पैसा कानपुर में रजत और अभिजीत के भेजा जाता था।

Kanpur News: नौकरी और बेहतर जिंदगी जीने का लालच देकर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चाणक्यपुरी स्थित एक फ्लैट में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। इस मामले में कानपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। तो गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने बड़ा ही चौकाने वाला खुलासा किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि विदेशों से कोलकाता की मिशनरियों में पैसा भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि यह पैसा कोलकता से कानपुर में रजत और अभिजीत के खातों में ट्रांसफर किया जाता था।
इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक पहुंचना चाहती है। इसके लिए कानपुर पुलिस अब एनआईए और एसटीएफ की मदद ले रही है। पुलिस का दावा है कि इस प्रकरण में अभी बड़े खुलासे हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता की मिशनरी के 7 खातों की जांच की गई, जिसमें से 3 खातों में विदेशी फंडिंग की बात सामने आई है। किस देश से कितनी फंडिंग की गई है, इसकी जानकारी पुलिस को हो गई है।
कानपुर पुलिस की मानें तो इस पूरे मामले में गैंगस्टर के लिए गैंग चार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है और एक टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गई है। दरअसल, कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी स्थित एक फ्लैट से पुलिस ने बीते 5 मार्च 2023 को रजत और अभिजीत को अरेस्ट किया था। पुलिस ने फ्लैट से लैपटॉप, कम्प्यूटर, ताइवानी भाषा में लिखी पुस्तकें और बड़ी संख्या में प्रचार सामाग्री बरामद की थी। इस दौरान पुलिस ने रजत और अभिजीत के खातों की जांच की।
रजत और अभिजीत के खातों की जांच में सामने आया कि दोनों के खातों में बड़ी रकम कोलकता की मिशनरियों से भेजी गई है। पुलिस ने कोलकाता के सात खातों की जांच की, जिसमें सात खातों में से तीन खातों में विदेशी फंडिंग की बात सामने आई है। किस देश से कितनी फंडिंग की गई, इसकी भी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। पुलिस इस मामले में गैंगस्टर की तैयारी कर रही है। गंगामेला के बाद पुलिस की एक टीम कोलकाता के लिए रवाना होगी।
Recommended Video

बता दें, कानपुर पुलिस इस मामले में NIA और STF की मदद भी ले रही है। वहीं घाटमपुर के मामले में सुरक्षा एजेंसियों से मदद लेने की बात भी सामने आई हैं। खबर के मुताबिक प्रयागराज, फतेहपुर धर्मांतरण की जांच कर रही टीम को कानपुर के घाटमपुर और चाणक्यपुरी जांच भी सौंपी गई है। इसके साथ ही पुलिस कानपुर में ऐसे लोगों तलाश कर रही है, जिनके नाम के आगे सरनेम चेंज हो गया है। पुलिस के सामने कुछ ऐसे लोग आए हैं। जिनके बयान दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications