कानपुरः रेप के आरोप में फंसे बेटे को छुड़ाने के लिए पीड़िता के प्रेमी ने कारोबारी से मांगे 5 करोड़

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुटखा कारोबारी के भतीजे आयुष खेमका पर युवती से रेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में कारोबारी के परिवार को ब्लैकमेल कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कथित रेप पीड़िता का प्रेमी है। जो मामले को सेटल करने के लिए कारोबारी के परिवार से 5 करोड़ की रकम मांग रहा था। रकम ना देने पर उनके आरोपी बेटे को कठोर सजा दिलवाने की धमकी दे रहा था। जिस पर आरोपी आयुष खेमका के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

kanpur business man son rape accused victim lover make pressure for settlement

पुलिस ने एक लाख रुपए के साथ विक्की कुकरेजा और उसके साथी आरिफ को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आयुष के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को पहले साजिश के तहत लड़की ने प्रेम जाल में फंसाया बाद में वे उसे ब्लैकमेल करने लगी और शादी करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसे रेप के मामले में फंसा दिया। रेप की एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही विक्की कुकरेजा और आरिफ उन पर मामले को सेटल करवाने का प्रेशर बना रहे थे, जिसके लिए वह भारी-भरकम रकम की मांग कर रहे थे।

पिछले दिनों पुलिस ने रेप के आरोप में आयुष खेमका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद एक बार फिर दोनों मामले में समझौता कराने और आयुष को बचाने के नाम पर 5 करोड़ की रकम की मांग कर रहे थे। वहीं इस पूरे मामले में एसपी वेस्ट का कहना है कि मंगलवार की शाम को 112 नंबर पर सुनील खेमका का फ़ोन आया था कि दो लोग उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो विक्की कुकरेजा और मो आरिफ नाम के दो व्यक्ति मिले। सामने आया कि पूर्व में एक मुकदमा दर्ज था उसमें ये लोग समझौता करवाने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। इनको गिरफ्तार किया गया है उनके पास से एक गाड़ी एक अवैध तमंचा और कुछ पैसा बरामद किया गया है। जो कि वादी के अनुसार उन्होंने तत्काल अरेंज करके दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+