कानपुर में एक और युवक का अपहरण, 20 ​लाख की फिरौती मांगी, 9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कानपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पुलिस को चुनौती देते हुए रोज अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। संजीत यादव के अपहरण और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कानपुर देहात में एक और युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा स्थित नेशनल धर्मकांटा से ब्रजेश पाल का 16-17 जुलाई की रात को अपहरण मामला सामने आया है। परिजनों से अपहरणकर्ताओं ने फोन से 20 लाख की फिरौती भी मांगी, जिसके बाद अपह्रत ब्रजेश के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इस घटना के भी 9 दिन बीत जाने के बाद भी कानपुर देहात पुलिस के हाथ खाली हैं।

kanpur another man brijesh pal kidnapped police allegedly beats his brother

20 लाख की फिरौती मांगी

अपहरणकर्ता ने ब्रजेश के फोन से परिजनों को फोन कर बताया था कि ब्रजेश उसके पास है। पुलिस को सूचना नहीं करना। 20 लाख की फिरौती मांगी थी और 5 दिन के अंदर रुपया देने को कहा था। अपहरणकर्ता और परिजनों के बीच फिरौती मांगने वाला बातचीत का ऑडियो भी है। अपहरण की घटना को आज 9 दिन हो गए पुलिस को ब्रजेश का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस पर अपह्रत युवक के परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप

Recommended Video

    Kanpur Kidnapping Case: अपहृत धर्मकांटा कर्मी का मिला शव, मांगे थे 20 लाख | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, कानपुर देहात पुलिस की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपह्रत बृजेश की तलाश और अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ करने के बजाए कानपुर देहात पुलिस उलटा अपह्रत युवक के परिजनों को ही प्रताड़ित करने लगी है। इतना ही नहीं युवक के परिजनों के साथ मारपीट भी की जा रही है। मारपीट भी इस कदर की युवक के चचेरे भाई का एक हाथ ही तोड़ डाला। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने अपराधियों द्वारा चुनौती देने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि अपहरण के मामले में 12 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा भी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+