anchal kharbanda case : करोड़पति खानदान की बहू ने 15 मिनट में दी 77 गालियां, पति को पीटा!
कानपुर, 23 नवंबर: कानपुर में करोड़पति मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की मौत के मामले में ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है। इसमें कथित तौर पर आंचल सूर्यांश और उसकी मां को बुरी तरह गालियां दे रही है। वायरल हो रहे एक वीडियो में 15 मिनट में 77 गालियां सुनाई दे रही हैं। बता दें, आंचल खरबंदा का शव फांसी पर लटका मिला था। इस मामले में हत्या के आरोप में पति-सास को जेल भेज दिए गए हैं।

2019 में हुई थी सूर्यांश और आंचल की शादी
सूर्यांश खरबंदा एमडीएच सब्जी मसाले के सीएंडएफ एजेंट हैं। सूर्यांश की शादी 9 फरवरी 2019 को रानीगंज काकादेव निवासी पवन ग्रोवर की बेटी आंचल से हुई थी। अशोक नगर में शुक्रवार देर रात आंचल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला था। पवन ग्रोवर के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह लोग आंचल को मारते-पीटते थे। लग्जरी गाड़ी की डिमांड की जा रही थी। कई बार बेटी ने इसकी शिकायत की, लेकिन आंचल का घर बचाने के लिए वह सुलह की कोशिश करते रहे।

पति और सास को भेजा गया जेल
पवन का कहना है कि बेटी ने 12 नवंबर को फोन पर सूचना दी थी कि सास निशा खरबंदा और पति सूर्यांश उसका सारा जेवर और नकदी लेकर घर से चले गए हैं। जेवर आंचल ने खुद सूर्यांश को अपने जिम बैग में डालकर ले जाते देखा था। बता दें, इस मामले में हत्या के आरोप में पति-सास को जेल भेज दिया गया है।

केस में आया नया मोड, वीडियो में पति को पीटती नजर आई आंचल
मंगलवार को ऑडियो वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब नए सिरे से जांच शुरू करेगी। इस वीडियो में आंचल खुद अपने पति को पीटती व गालियां देती नजर आ रही है। यह वीडियो आरोपी पक्ष ने पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा भी जो साक्ष्य दिए गए हैं, उन्हें नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में पूरे मामले की नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं। दोनों पक्षों के एक-एक पारिवारिक सदस्यों की मोबाइल सीडीआर निकाली जाएगी, उनके बयान लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications