Accident: डंपर और पिकअप में भयानक टक्कर, छिटक कर गिरी सवारियां, बच्ची और महिला समेत 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। यहां हमीरपुर रोड पर एक तेज रफ़्तार डंपर और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में बैठी सवारियां छिटक कर दूर जाकर गिरी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया है।

बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा कानपुर के बिधनू अंतर्गत हमीरपुर रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर कानपुर की ओर एक तेज रफ्तार डंपर आ रहा था। जैसे डंपर अफजलपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पिकअप में सामने से जा टकराया। इससे पिकअप हाईवे किनारे जाकर पलट गई। हादसे के दौरान पिकअप में करीब एक दर्जन लोग सवार थे।

 Kanpur Accident collision between dumper and pickup 4 passengers including girl and woman killed

इस भीषण हादसे में कई सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें एक मासूम बच्ची और महिला समेत चार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+