कानपुर: बेकनगंज में भरभराकर ढह गई घर की छत, मां और दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

कानपुर: बेकनगंज में भरभराकर ढह गई घर की छत, मां और दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

कानपुर, 26 अगस्त: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। यहां बेकनगंज पीएस क्षेत्र में एक घर की छत भरभराकर ढह गई। इस हादसे में एक परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने बेकनगंज पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से किसी तरह मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Kanpur: 3 persons of a family who were injured in the roof collapse succumb to their injuries

पूर्वी कानपुर के डीसीपी अनूप सिंह ने बताया कि इस हादसे में रुखसाना (35) और उसके दो बच्चों शिफा (7), नोमान (4) की मौत हो गई। जबकि रुखसाना का पति राजू का इलाज चल रहा है। डीसीपी ने बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। उस वक्त सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक से मकान की छत भरभराकर ढह गई, जिससे रुखसाना और दोनों बच्चे मलबे में दब गए। वहीं पति राजू भी घायल हो गए। जर्जर मकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी तो बेकनगंज इंस्पेक्टर नवाब अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और इलाकाई लोगों की मदद से राजू और उनकी पत्नी बच्चों को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रुखसाना और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्चों की मौत से राजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंबताया कि मकान काफी जर्जर था नगर निगम को भी सूचना दे दी गई है मौके से मलबे को हटवाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+