जिस सुपर चोर 'बंटी' पर बनी थी फिल्म Oye Lucky! Lucky Oye!, वो कानपुर में पकड़ा गया
इंडिया के जिल सुपर चोर बंटी पर बॉलीवुड की फिल्म ओए लक्की!लक्की ओए! बनी थी, वो चोर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से पकड़ा गया है। बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह को दिल्ली की साउथ डिस्ट्रिक पुलिस ने पकड़ा है।

जिस सुपर चोर बंटी के ऊपर साल 2008 में बॉलीवुड फिल्म बनी थी ओए लक्की! लक्की ओए! वो चोर यूपी के कानपुर जिले में पकड़ा गया है। यह गिरफ्तारी साउथ डिस्ट्रिक की पुलिस ने की है। बता दें, सुपर चोर बंटी का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस कानपुर तक पहुंच गई थी।
दरअसल, ग्रेटर कैलाश के 2 घरों में चोरियां हुई थीं, इन चोरियों में बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह का नाम सामने आया था। जिसके बाद से देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी फरार चला रहा था। शुक्रवार को बंटी उर्फ देवेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
Recommended Video
बता दें, चोर बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह पर सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'ओए लक्की!लक्की ओए!' बन चुकी है। इतना ही नहीं, रियालिटी शो 'बिग बॉस' में बंटी देवेंद्र सिंह बतौर कंटेस्टेंट भी आ चुका है। हालांकि, वह ज्यादा दिनों तक शो में नहीं रह पाए थे।
शो के दौरान गाली-गलौच करने के बाद बंटी उर्फ देंवेंद्र सिंह को शो से बाहर निकाल दिया गया था। हालांकि, फिल्म और रियालिटी शो से फेमस होने के बाद देवेंद्र सिंह नहीं सुधरा और अब भी खुलेआम चोरी कर रहा है।
हाला ही में बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह पर दिल्ली के नाम ग्रेटर कैलाश स्थित दो घरों में चोरियां करने का आरोप लगा था। जिसके बाद से पुलिस देवेंद्र सिंह की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने सुपर चोर बंटी को 500 किलोमीटर तक पीछा किया।
जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बंटी चोर देवेंद्र सिंह को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बंटी चोर देवेंद्र सिंह देश भर में 500 से भी ज्यादा चोरी कर चुका है। बंटी चोरी को 10 साल से ज्यादा की भी सजा हो चुकी है।
बंटी चोर ने एसयूवी कार, लैपटाप और मोबाइल फोन चुराए थे। तो वहीं, अब बेटी चोर देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी साउथ दिल्ली के डीसीपी ने दी। दिल्ली पुलिस इस मामले में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications