बेवकूफी या समझदारी: IIT स्टूडेंट्स ने 1.31 करोड़ की सैलरी को कहा 'No'

21 साल के इन छात्रों ने अमेरिकी कंपनी ओरेकल की 1.31 करोड़ की सैलरी वाली जॉब के बदसे उससे कम सैलरी ऑफर करने वाली दूसरी कंपनियों को जॉइन करने का फैसला किया है। इन कंपनियों में उन्हें जो रोल ऑफर किया गया, वह उन्हें ज्यादा पसंद आया। खबर के मुताबिक उन्होंने गूगल का ऑफर मंजूर किया है, जिसने 68 लाख 34 हजार रुपये की सैलरी ऑफर की थी। वहीं ये अमेरिका बेस्ड फाइनैंशल सर्विसेज कंपनी टावर रिसर्च कैपिटल के ऑफर पर भी विचार कर रहे है। जो उन्हें 74 लाख 44 हजार की सैलरी का वादा किया था।
खबर के मुताबिक मल्टीनेशनल कंपनी ओरेकल ने इ न दोनों को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान जॉब ऑफर दिया था। जॉब रिजेक्ट करने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए पैसा ही सब कुछ नहीं है। जॉब की प्रोफाइल ज्यादा मायने रखती है। गौरतलब है कि एक फाइनेंशियल डेली की खबर के मुताबिक ऑरेकल ने आईआईटी मद्रास के स्टूडेंट्स को भी एक करोड़ रुपए से ज्यादा की सैलरी ऑफर की थी।












Click it and Unblock the Notifications