ICSE, ISC Result 2019: कानपुर की नंदिता 99.75 % लाकर बनी यूपी टॉपर, बनना चाहती हैं न्यूरोलॉजिस्ट
Kanpur news, कानपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित किया है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का सब्र भी खत्म हुआ। अच्छा परिणाम आने की आस लगाए छात्रों ने जब रिजल्ट देखा तो खुशी से उछल पड़े। वहीं यूपी के कानपुर की नंदिता प्रकाश ने 12वीं में 99.75 फीसदी अंक लाकर यूपी में टॉप किया। अपने आगे के लक्ष्य के बारे में नंदिता ने बताया कि उनकी मां कई वर्षों से बीमार चल रही हैं। जिसके कारण वो कलेक्टर के बनने के बजाए न्यूरोलॉजिस्ट बनकर दूसरे माता-पिता व भाई-बहन का इलाज कर उनकी जिंदगी बचाएंगी।

डॉक्टर वीरेंद्र स्वरूप इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिता प्रकाश ने सीआईएससीई परीक्षा में यूपी टाॅप किया है। नंदिता प्रकाश ने बताया कि वो नियमित पढ़ाई के साथ-साथ मां के साथ घर का कामकाज भी करती हैं। नंदिता कहती हैं, कभी ट्यूशन नहीं लिया। टीचर व खुद के नोट्स के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। नंदिता ने बताया कि मां के बीमार होने से वो अक्सर परेशान रहती थीं। कानपुर में न्यूरोलॉजिस्ट की कमी है, इसलिए वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। डाॅक्टर बननें के बाद वो इस बीमारी के खात्मे के लिए रिसर्च भी करेंगी।

नंदिता ने पिता की तरह पुलिस विभाग में न जाकर मेडिकल लाइन में जाने के प्रश्न पर कहा, पुलिस में जाना गर्व की बात है। लेकिन पापा का रुटीन देखने के बाद लगता है कि इस पेशे में आकर फैमिली बिछड़ जाती है। फिर भी मेरे पापा बहुत टाइम देते हैं। मेरा मकसद अब डाॅक्टर बनकर देश की सेवा करना है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications