आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे पर एक्शन, जिला प्रशासन ने गिराया बिठूर स्थित घर

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दुबे पुलिस की पकड़ से दूर है। एसटीएफ समेत 100 टीमें विकास दुबे की तलाश में दबिशे दे रही है। करीब 30 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी विकास दुबे अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है। वहीं, अब जिला प्रशासन ने विकास दुबे के बिठूर स्थित घर को जेसीबी की मदद से ढहा दिया है। इस दौरान पिता और नौकरानी को घर से बाहर निकाल दिया है।

100 टीमें लगी, 12 लोगों को लिया हिरासत में

100 टीमें लगी, 12 लोगों को लिया हिरासत में

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को फरार हुए 30 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक विकास दुबे को नहीं पकड़ सकी है। विकास दुबे को पकड़ने के लिए एसटीएफ समेत यूपी पुलिस की 100 से ज्यादा टीमें लगाई है, जो उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके तहत शुक्रवार को पूरी रात पुलिस टीम ने कई गांवों में छापेमारी की। साथ ही दर्जनों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने करीब पांच सौ मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। पूरे बिकरू गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से ही गांव और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Recommended Video

    Kanpur Encounter : Yogi Govt का Vikash Dubey पर एक्शन, JCB से गिराया गया घर | वनइंडिया हिंदी
    विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका

    विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका

    आजतक ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है। इसके लिए लखीमपुर खीरी पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने मीडिया से बातचीत में बताया, 'विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है। यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है। एसएसबी के अधिकारियों से बात हो गई है। जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट है और जांच की जा रही है।'

    विकास दुबे सहित 35 पर लोगों पर FIR

    विकास दुबे सहित 35 पर लोगों पर FIR

    आठ पुलिसकर्मियों की शाहदत के बाद विकास दुबे और उसके साथियों की धर-पकड़ तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि कानपुर में इस मुठभेड़ के बाद विकास दुबे यूपी पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड बन गया है। साथ ही विकास सहित 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या, लूट, 7 सीएलए, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में ये मुकदमा दर्ज किया गया है। यह एफआईआर चौबेपुर थाने में दर्ज हुई है। उधर लखनऊ में विकास दुबे के घर पर छापेमारी में विकास के भाई की पत्नी के पास लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है। इस रिवाल्वर के लाइसेंस की पुलिस जांच कर रही है।

    विकास की कॉल डिटेल में मिले कई पुलिसकर्मियों के नंबर

    विकास की कॉल डिटेल में मिले कई पुलिसकर्मियों के नंबर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास दुबे की कॉल डिटेल में कई पुलिस वालों के नंबर मिले हैं। पता चला है कि मुठभेड़ की रात तक 24 घंटे में इन लोगों से विकास दुबे की कई बार बातचीत हुई। इस संबंध में इन पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी को जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसमें बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+