कानपुर के पास मालगाड़ी पलटी, कानपुर-लखनऊ रुट पूरी तरह ठप

कानपुर के पास मालगाड़ी पलटने से कानपुर लखनऊ रेल रूट पूरी तरह से बाधित हो गई है।

उन्नाव। लखनऊ कानपुर के बीच डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे दोनों महानगरों के बीच रेल यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया। रेल दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

good train derailed near kanpur, lucknow railway route disrupted

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक और अन्य स्टाफ दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना के बाद उन्नाव से कानपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। लखनऊ से कानपुर जा रही एलकेएम ट्रेन को उन्नाव में रद्द कर दिया गया। दुर्घटना से किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। आए दिन हो रहे हैं रेल हादसे ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। लखनऊ कानपुर के बीच रेल पटरियों की जर्जरता की खबर अखबारों के सुर्खियां बनती रही। परंतु रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। बिगत माह उत्तर रेलवे के जीएम का ध्यान का लखनऊ कानपुर के बीच जर्जर रेलवे लाइन व रेलवे ब्रिज की तरफ आकर्षित कराया गया था। परंतु आज की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

रद्द लोकल ट्रेन के यात्रियों की परेशानी बढ़ी

रेल मालगाड़ी दुर्घटना की घटना शाम 5:40 की है । कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के एक दर्जन डिब्बे गेट नंबर 40 के पास पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के बाद मालगाड़ी के डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। रेल की पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्नाव जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक ने बातचीत के दौरान बताया कि घटना स्थल पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर घटनास्थल पर जाने के लिए टावर वैगन को भी तैयार रखा गया है। इसके साथ पीडब्ल्यूआई व सिग्नल के कर्मचारी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए। स्थानीय रेलवे स्टेशन कर्मचारियों ने स्थिति को भयावह बताया। दुर्घटना के बाद उन्नाव लखनऊ के बीच यातायात रेल यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। लखनऊ से कानपुर जा रही लोकल ट्रेन को उन्नाव में ही रद्द कर दिया गया। जबकि दुर्घटना के पहले मालगाड़ी के आगे आगे चल रही एक्सप्रेस ट्रेन को उन्नाव के बाद सभी स्टेशनों पर रुकने का फरमान जारी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+