बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में था चचेरा भाई, सगे भाई ने देखा तो उसे बाथरूम में ले जाकर किया ये काम
कानपुर। कानपुर में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत की घटना का खुलासा कर दिया है। युवक का शव घर के भीतर बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा मिला था। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। परिजनों ने युवक के आत्महत्या करने की बात कहकर मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तफ्तीश की तब पता चला की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की वारदात है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सगी बहन ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के साथ ही हत्या की घटना को छिपाने का प्रयास करने वाले लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बाथरूम में पड़ा मिला था भाई का शव
अनवरगंज थाना क्षेत्र के कुली बाजार में ईद के शाम घर के बाथरूम में 21 साल मोहम्मद जफर का शव पड़ा हुआ मिला था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मानसिक अवसाद के चलते उसने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की बात पर विश्वास कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शक होने पर पुलिस ने अगले दिन मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच कराई तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। बाथरूम में सुसाइड की बात कही थी, बेंजामिन टेस्ट में वहां एक बूंद खून नहीं मिला, जबकि घर के अन्य जगहों पर खून को धोने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया और परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या की वारदात खुल गई।

बहन को चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा
दरअसल, मोहम्मद जफर ने बहन को चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद चचेरे भाई और बहन ने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। मामले की जानकारी होने पर मृतक के माता-पिता छोटे भाई, चाचा और ताऊ ने चाकू को मेन हॉल में फेंक दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को नाटकीय ढंग से फोन कर युवक के आत्महत्या करने की बात कही।

5 लोगों को किया गिरफ्तार, केस दर्ज
पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में 5 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती करने पर व टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। मैनहोल से आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications