मुंडन संस्कार के बाद ट्रैक्टर से लौट रहे थे लोग, ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, एक दर्जन घायल
Kanpur news, कानपुर। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर मंगलवार को एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सभी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

मुंडन संस्कार से वापस जा रहे थे लोग
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव की रहने वाली महिला ममता अपनी बेटी का मुंडन संस्कार करवाने महाराजपुर क्षेत्र के ड्यौढ़ीघाट आई थी। ममता ने मुंडन संस्कार के लिए गांव के कई लोगों को बुलाया और सभी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर ड्यौढ़ीघाट पहुंचे। मुंडन संस्कार के बाद सभी लोग ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। जल्दबाजी में ट्रैक्टर ड्राइवर उल्टी साइड से जाने लगा, जिससे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर में करीब 35 लोग सवार थे। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर
टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों की मानें तो गांव के करीब 35 लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने आये थे। गांववालों का कहना है कि एक्सीडेंट में 6 से 7 लोग मारे गए हैं।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications