किचन में मां बना रही थी खाना, सिलेंडर लीकेज से लगी आग की चपेट में आया पूरा परिवार
Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण बड़ी दुर्घटना घट गई। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के विद्यार्थी नगर में मंगलवार सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें एक ही घर के पांच सदस्य सिलेंडर लीकेज के कारण आग लगने से बुरी तरह झुलस गए। किचन में खाना बनाने के दौरान आग लग गई, जिसमें महिला को बचाने के लिए एक के बाद एक परिवार के पांच लोग झुलस गए।

दरअसल मामला कानपुर के विद्यार्थी नगर का है। जहां गौरव कुमार का परिवार किराए से रहता था जो प्राइवेट एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सुबह उसकी पत्नी खाना बना रही थी कि तभी अचानक से सिलेंडर लीकेज हुआ और उसकी चिंगारी की चपेट में पहले बच्चों की मां आई और उसके बाद जब पति और रिस्तेदार बच्चों ने बचाने की कोशिश की तो आग की चिंगारी ने उन्हें भी अपनी आगोश में ले लिया ।

वहीं क्षेत्रीय पार्षद ने इस हादसे के बारे में बताया की जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो लोंगो ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें पति-पत्नी और तीन रिश्तेदारी में आए बच्चे शामिल हैं जिसमें एक लड़की की हालत बहुत गंभीर है जिसको कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: सौहार्द की मिसाल: मुस्लिमों ने करवाया भगवान शिव के बारातियों को नाश्ता












Click it and Unblock the Notifications