कानपुर: किराए के पांच रुपए के लिए ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी ​गिरफ्तार

कानपुर। यूपी के कानपुर में युवक को किराए के पांच रुपए अधिक मांगना भारी पड़ गया। महज पांच रुपए की खातिर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

e rickshaw driver beaten to death for five rupees in kanpur

क्या है पूरा मामला

कानपुर के बर्रा इलाके में ई-रिक्शा चालक को सिर्फ पांच रुपए की खातिर मौत के घाट उतार दिया गया। दरअसल, ई-रिक्शा चालक 18 वर्षीय अभिषेक सिसौदिया अपने साथी आशीष के साथ रात में निकला था। खाड़ेपुर इलाके से इन्होंने ई-रिक्शा में बैठाकर अजीत नाम के युवक को कर्रही टैम्पो स्टैंड में छोड़ा था। दिन में यहां का किराया पांच रुपए पड़ता है वहीं रात में दस रुपए लिए जाते हैं। किराए के रूप में दस रुपए मांगने पर अजीत भड़क गया, जिसके बाद ई-रिक्शा चालक अभिषेक की उसके साथ नोंकझोंक हो गई। इसके बाद अजीत चला गया और तकरीबन आधा दर्जन लोगों को साथ में लेकर लौटा, जिन्होंने अभिषेक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जबकि उसका साथी आशीष भाग निकला। बेरहमी से की गई पिटाई से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार

सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर की गई युवक की हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस घटना में एक ही व्यक्ति के शामिल होने की बात कह रही है। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+