कानपुर: नवजात बच्चे के हाथ से हटाना था वीगो, नर्स ने काट दिया अंगूठा
Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में एक अस्पताल में नर्स की लापरवाही की वजह से नवजात बच्चे का अंगूठा कट गया। यही नहीं गलती को छिपाने के लिए उसके हाथ पर पट्टी बांध दी। हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जब पट्टी खुली तो बच्चे का हाथ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने हंगाम के बाद नजीराबाद थाने में केस दर्ज करवाया है।

नर्स ने काट दिया नवजात का अंगूठा
पूरा मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र के मरियमपुर अस्पताल का है। रवि पुष्कर ने अपने नवजात बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नर्स की लापरवाही से नवजात का अंगूठा कट गया। इसके बाद से परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों ने नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खून आने पर बांध दी पट्टी
नवजात बच्चे की मां ने बताया कि उसको हॉस्पिटल में विगो लगाया गया था, तबीयत सही न होने पर वह लोग फिर से डॉक्टर को दिखाने गए थे। डॉक्टर ने विगो हटवाने के लिए भेजा तो उसमे खून आने पर पट्टी बांध दी और बच्चे को रीजेंसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने बताया की उसका अंगूठा पहले से ही कटा हुआ है। बाद में परिजन मरियमपुर हॉस्पिटल पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के ना मिलने के बाद में थाने में मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications