Neha Jain: बेटे के जन्मदिन पर केक कटिंग को लेकर घिरी कानपुर डीएम, हिंदू संगठन ने लगाया ये आरोप
कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार उनके बेटे के जन्मदिन पर केक कटिंग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Neha Jain DM Kanpur: अतिक्रमण हटाने के दौरान सुर्खियों में आई कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, इस बार डीएम नेहा जैन अपने बेटे के जन्मदिन केक को लेकर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं।
कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन ने इस बार अपने बेटे के जन्मदिन ब्रम्हास्त्र फिल्म की थीम पर मनाया था। जन्मदिन के लिए जो केक आया था उसपर त्रिशूल और भगवान की तस्वीर बनी हुई थी, जिसे काटा गया था। केक कटिंग की तस्वीरें पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
केक कटिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने का आरो लगाते हुए हंगामा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदू संगठन द्वारा डीएम पर FIR दर्ज करवाने की मांग भी की गई है।
कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन के बेटे का 01 अप्रैल को जन्मदिन था। खबर के मुताबिक, जन्मदिन की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्पन्न हुए विवाद पर डीएम की तरफ से एक लेटर जारी कर सफाई आई है।
लेटक में कहा गया है कि उनके बेटे का जन्मदिन था, उस दौरान ब्रह्मास्त्र फिल्म की थीम पर जन्मदिन मनाया गया था। उनका किसी भी धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था। कहा कि केक पर जो छवि थी वह 'ब्रह्मास्त्र' फिल्मके एक सुपर हीरो की थी। जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
वहीं, दूसरी और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आदित्य शुक्ला ने डीएम नेहा जैन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डीएम नेहा जैन ने 1 मार्च को अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था, जन्मदिन पर उन्होंने केक पर त्रिशुल और शिवजी की क्षवि को बनवाया था।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उस केक को काटा भी गया था, जिससे धार्मिक भगवान को ठेस पहुंची है। शुक्ला ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसको सोमवार को डीएम अपने आवास पर बुलाया और फिर उनके मोबाइल फोन जबरन छीन लिए गए।
Recommended Video

कहा कि उन्हें सात घंटे बैठाया गया और अगले दिन उनके मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। खबर के मुताबिक, इस संबंध में डीएम ने कहा कि निजी तस्वीरें साझा करना निजता का हनन है। कहा कि मैंने कानपुर देहात के एसपी को पत्र लिखकर इस बात की जांच का अनुरोध किया है कि तस्वीरें कैसे लीक हुईं।












Click it and Unblock the Notifications