Kangana Ranaut पर कानपुर में दर्ज हुआ परिवाद, 30 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Kangana Ranaut पर कानपुर में दर्ज हुआ परिवाद, 30 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

कानपुर, 08 अप्रैल: सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहने के मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ कानपुर जिले में परिवाद दायर हुआ है। कंगना रनौत के खिलाफ ये परिवाद मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी, जिसमें वादकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Complaint filed against actress Kangana Ranaut in Kanpur

कानपुर जिले के गोविंद नगर लेबर कालोनी निवासी सरदार रंजीत सिंह खालसा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया सिख समुदाय के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए 20 नवंबर 2021 को पोस्ट डाली थी। इससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने और कार्रवाई न होने पर जनाक्रोश बढ़ने का तर्क दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि अपने स्तर से जांच किया जाना समीचीन होगा। हाईकोर्ट की रूलिंग के क्रम में परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने प्रथम दृष्ट्या पाया कि घटना को बढ़ा चढाकर दिखाया गया है। यह मामला अब महानगर मजिस्ट्रेट दस के न्यायालय में सुना जाएगा।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि आजादी अगर भीख में मिले, तो क्या वो आजादी हो सकती है? कंगना ने कहा कि असली आजादी तो 2014 में मिली है। इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+