UP: महज दस दिन में दुल्हन को हुआ बच्चा, दूल्हा भी रह गया हैरान, सामने आया चौंकाने वाला सच, मामला दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में एक दुल्हन ने शादी के 10 दिन बाद एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का जन्म होने के बाद हंगामा मच गया। मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Child born to bride only 10 days after marriage in Kanpur Dehat, UP

UP Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर जनपद में शादी होने के 10 दिन बाद ही एक दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। ससुराल में बच्चे का जन्म होने के बाद दूल्हा भी हैरान है।

नाराज दूल्हा अब दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। वहीं शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन को बच्चा पैदा होने के मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। इस मामले में पीड़िता द्वारा गांव के रहने वाले दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती कि बीते 15 मई को धूमधाम से शादी संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। विदा होने के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची और पति के साथ 4 दिन व्यतीत करने के बाद चौथी के दिन उसके घर वाले उसकी विदाई कराए और मायके लेकर चले आए।

मायके पहुंचने के बाद 25 मई को दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा। दर्द होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

शादी के 10 दिन बाद ही बच्चे को जन्म देने की सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली वह भी हैरान रह गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना ससुराल वालों को दे दी। सूचना मिलते ही ससुराल वाले अस्पताल पहुंच गए।

बात सही निकलने पर ससुराल वालों ने दुल्हन को साथ रखने से इंकार कर दिया। वहीं दूल्हा भी सच्चाई जानने के बाद हैरान रह गया। उसने भी अपनी पत्नी और बच्चे को साथ रखने से इनकार किया।

बाद में जब युवती से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले अरुण पाल और विनय पाल उर्फ रिंकू ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। उसने यह भी बताया कि उन लोगों ने किसी से यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते वह उनके द्वारा किए गए कृत्य को किसी से नहीं बताई थी।

सच्चाई जानने के बाद युवती के घरवाले भी हैरान रह गए। ललिता द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं दूल्हे व उसके परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पहले से ही दुल्हन के परिवार वालों को जानकारी थी। सब कुछ जानने के बाद जानबूझकर या शादी कराई गई ऐसे में वह दुल्हन को नहीं रख सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+