डांस करने के लिए कहा तो दुल्हन ने वरमाला स्टेज पर फेंकी
कानपुर। शादी में आपने अक्सर दूल्हा दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन कानपुर में दुल्हन को नाचने के लिए दबाव बनाना दुल्हे को महंगा पड़ गया है। वरमाला से पहले जब दुल्हे के साथियों और रिश्तेदारों ने दुल्हन से नाचने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

लेकिन दुल्हन पर डांस के लिए दबाव बनाने को लेकर दुल्हन को इतना गुस्सा आया कि उसने वरमाला स्टेज पर ही फेंक दी और शादी करने से इनकार कर दिया। यह वाकया रलूपुर के हाईवे-2 पर स्थित मैरिज हाल में हुआ। यहां हाथरस के मेधु गांव की गुड़िया का विवाह फिरोजाबाद के जीतेंद्र से होना था। लाल जोड़े में सजी दुल्हन जब वरमाला लेकर स्टेज पर आयी तो उसके साथ उसकी बहनें और दोस्त साथ थे।
उसी वक्त दुल्हे के दोस्त और भाइयों ने डांस करने के लिए कहा तो उसने करने से मना कर दिया। उसी वक्त दुल्हन के अंकल ने कहा कि ठीक बर्ताव करें, इसके बाद दुल्हे ने इस बात पर विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि दुल्हे ने दुल्हन के अंकल को तमाचा भी मार दिया।
रसूलपुर के एसएचओ ने बताया कि इस वाकये के बाद दुल्हन ने स्टेज पर ही वरमाला फेंक दी और विवाह स्थल से चली गयी। दुल्हन के इस फैसले का उसके घरवालों ने भी समर्थन किया और बारात वापस लौट गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे के परिवार की ओर से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दुल्हन के परिवार से मांफी मांगने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications