प्रेमी ने दोस्‍तों संग पार्टी करके आधी रात को प्रेमिका को किया वीडियो कॉल, फिर की ऐसी हरकत, चीख उठी प्रेमिका

कानपुर जनपद में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के बाद एक युवक आधी रात को अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल करने के बाद उसने कुछ ऐसा कदम उठाया जिससे रात में ही प्रेमिका चीखने चिल्लाने लगी।

boyfriend video calls girlfriend at midnight in kanpur

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ देर रात तक पार्टी में मस्ती करने के बाद आधी रात में एक युवक ने अपने प्रेमिका को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल करने के बाद उसने कुछ ऐसी हरकत की कि उसकी प्रेमिका चीखने चिल्लाने लगी।

दरअसल, मामला कानपुर जनपद के कल्याणपुर थाना अंतर्गत अंबेडकरपुरम आवास विकास का है। आवास विकास में रहने वाले रामचंद्र वर्मा का 22 वर्षीय बेटा अभिषेक वर्मा सोमवार अलसुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात्रि में वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने गया था। देर रात तक दोस्तों के साथ व पार्टी की और पार्टी करने के बाद मध्य रात्रि में करीब 12:30 बजे अपने घर पहुंचा।

घर पहुंचने के बाद रात करीब 1:00 के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल करने के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है उसने अपनी गर्लफ्रेंड को रस्सी के द्वारा बनाया गया फंदा भी दिखाया।

फंदा देखने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड चीखती चिल्लाती रही और उसे रोकती रही लेकिन वह उसकी एक भी बात नहीं माना। बताया जा रहा है कि उसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने अभिषेक के मित्र को फोन करके पूरी जानकारी दी और उसे मैसेज भी भेजा।

गर्लफ्रेंड के कहने के बाद अभिषेक का मित्र तत्काल अपने घर से अभिषेक के घर के लिए निकला। वह जब अभिषेक के घर पहुंचा तो अभिषेक के परिवार वाले सो रहे थे। परिवार वालों को जगाते हुए अभिषेक का मित्र अभिषेक के कमरे में पहुंचा तो वह फंदे से झूल रहा था।

परिवार वाले उसे फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल में ले गए जहां जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत घोषित किए जाने के बाद अभिषेक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में ले ली।

मंगलवार को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई उसके बाद अभिषेक के दोस्त और परिवार के लोग डेड बॉडी लेकर घर गए जहां रोगों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अभिषेक पढ़ने में काफी अच्छा था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+