बहन के प्रेम-संबंध का भाई ने किया विरोध तो दोस्त ने शराब पिलाकर ट्रैक पर फेंका, ट्रेन से कटकर गई जान
कानपुर। कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में 28 मार्च को एक घायल युवक कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। जिसके बाद ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर तफ्तीश में जुट गयी थी। पुलिस की तफ्तीश में मृतक की शिनाख्त बिठूर के रहने वाले निर्मल निषाद के रूप में हुई थी।

मृतक के पिता ने उसके दोस्त नीरज पर हत्या करने का शक जताया था। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने निकलकर आई थी कि मृतक निर्मल की बहन से सोनू नामक लड़के का अवैध संबंध था जिसके बाद पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सोनू ने अपने साथियों समेत निर्मल की हत्या का जुर्म कबूल किया है।

हत्याकांड का खुलासा करते हुये एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सोनू ने अपने साथी अजय व मनीष के साथ मिलकर निर्मल की हत्या की है। सोनू व उसके दोस्तों ने पहले मंधना रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर शराब पी उसके बाद निर्मल के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसको घायल कर दिया था। निर्मल को बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार हो गए थे। जिसके बाद ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी थी।
एसपी का कहना है कि निर्मल की बहन से सोनू का प्रेम-संबंध था और उसका दूसरा दोस्त अजय मृतक की मां से अवैध संबंध बना रहा था। यह बात जब निर्मल को पता चली तो उसने विरोध किया जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल इस हत्याकांड में पुलिस ने अजय, मनीष व सोनू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी नीरज पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसकी भी गिरफ़्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications