प्रेम विवाह के बाद मौसा के साथ मिलकर बीवी का खौफनाक मर्डर

Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में बीते 13 मार्च को हुई महिला की ह्त्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला की ह्त्या उसके ही पति ने अपने मौसा के साथ मिलकर की थी। महिला की शिनाख्त ना हो सके इसलिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डाला गया था। फिलहाल पुलिस ने ह्त्या में सहयोग करने वाले मौसा को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी उसका पति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

चेहरे को तेजाब से जला दिया था

चेहरे को तेजाब से जला दिया था

चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके में 13 मार्च को खाली पड़े प्लाट में एक महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त ना हो सके इसलिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया गया था। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर पड़़ताल करनी शुरू की जिसके बाद शक के आधार पर अमर सिंह को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

पुलिस ने अमर सिंह से जब कड़ाई से पूछताछ की जिसके बाद ह्त्या का खुलासा हो सका। पुलिस के मुताबिक नोएडा में एक कंपनी में ड्राइवर का काम करने वाला पप्पू सिंह के प्रेम सम्बन्ध भूरी नमक महिला से हो गए थे। 2018 में पप्पू भूरी को भगाकर ले गया और उससे शादी कर ली और बिंदकी में किराये का मकान लेकर रहने लगा।

हत्या की वजह मालूम नहीं

हत्या की वजह मालूम नहीं

कुछ दिनों बाद पप्पू भूरी को लेकर कानपुर आ गया और चकेरी क्षेत्र के जवाहरपुरम में कमरा लेकर रहने लगा। पुलिस का कहना है कि भूरी की ह्त्या उसके पति पप्पू ने की थी जबकि शव को ठिकाने लगाने में अमर सिंह ने सहयोग किया था। महिला की ह्त्या उसके पति ने क्यों की इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है क्योंकि जब ह्त्यारोपित पुलिस की गिरफ्त में आएगा तब सही कारणों का पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+