कानपुर: युवती ने सोशल मीडिया पर VIDEO शेयर कर लगाई गुहार, बोली- शोहदे करते है छेड़छाड़ और...

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शोहदों की दबंगई से परेशान होकर एक पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने शनिवार को युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि अरोपियों ने उन्नाव कांड को दोहराने की धमकी दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने नौबस्ता पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि क्षेत्रीय दबंग दीपक जादौन ने रास्ते में रोक कर उसके साथ बदतमीजी की। विरोध करने पर वह छेड़छाड़ करने लगा और साथियों संग उसे एक मकान में खीचने का प्रयास किया। जिसके बाद युवती ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दबंगों ने पीड़िता और उसके परिजनों की पिटाई कर दी।

वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार

वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पीड़िता परिजनों संग शिकायत करने नौबस्ता थाने पहुंची तो वहां भी दबंगों ने उसे धमकाया। आरोपी दीपक जादौन ने उसे घर से उठा ले जा कर उन्नाव कांड जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी दी। जिसके बाद से पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है। पुलिस के कोई कार्रवाई नही करने से परेशान पीड़िता ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो डाल कर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

प्लॉट पर कब्जे का है विवाद: एसपी साउथ

प्लॉट पर कब्जे का है विवाद: एसपी साउथ

एसपी साउथ अर्पणा गुप्ता ने बताया कि प्लॉट पर कब्जे का विवाद है। युवती की तहरीर पर धर्मेंद्र सिंह जादौन, दीपक जादौन, सुशील पांडेय, शमशेर सिंह सेंगर और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। एसपी साउथ अर्पणा गुप्ता ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+