खेत से माँ के साथ घर वापस आ रही थी मासूम, तभी दरिंदे ने चुपचाप किया अगवा, रेप करते पकड़ा
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर स्थित पतारा क्षेत्र में पांच साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर गांववाले खेत में पहुंचे। जहां वह लहूलुहान हालत में दिखी। लोगों के आते ही दरिंदा वहां से भागने लगा। हालांकि, पकड़ में आने पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। संवाददाता के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब उक्त मासूम अपनी मां के साथ खेत से घर लौट रही थी। वह मां से कुछ पीछे थी, वहीं कुछ दूर संतोष नाम का शख्स घात लगाकर छिपा था। उसने मासूम को झाड़ियों में खींच लिया। उसके बाद खेत में दरिंदगी की।

मां को जब पता चला कि बच्ची पास नहीं है तो वह परेशान हो गई। परिजनों ने मासूम की खोजबीन शुरू कर दी। लोग जब खेतों की तरफ गए तो वहां उन्हें मासूम के चीखने की आवाज आई। उन्होंने पास जाकर देखा तो पाँच वर्ष की मासूम को खून से लथपथ पाया। उसके कपड़े भी फटे हुए थे। लोगों ने संतोष को पकड़ लिया। उसे जमकर पीटा।

पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार किया और फिर मासूम को कानपुर मेडिकल के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मासूम के पिता कहीं प्राईवेट नौकरी करते हैं। वो बच्ची मां के पास ही रहती है।












Click it and Unblock the Notifications