Kanpur: क्लास के अंदर 15 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला, लड़की से बातचीत को लेकर दोस्त ने कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को एक 10वीं के छात्र की उसके साथी ने स्कूल के अंदर ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शनिवार को स्कूल की ही एक छात्रा से बातचीत को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बैग में धारदार चाक़ू रख कर लाए आरोपी छात्र ने सोमवार को मृतक छात्र के गले पर ताबड़तोड़ वार कर के उसे मौत के घाट उतार दिया।

साथी छात्र की चाकू गोदकर हत्या
बता दें कि यह मामला कानपुर के न्यू आजाद नगर स्थित प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का है। 15 वर्षीय मृतक नीलेंद्र तिवारी यहां 10वीं क्लास में पढता था। वहीं 13 वर्षीय आरोपी छात्र भी इसी स्कूल में पढता था। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी। लेकिन हाल ही में नीलेंद्र की बातचीत साथ में पढ़ने वाली एक लड़की से होने लगी थी, जो आरोपी को पसंद नहीं आया। आरोपी इसी बात से नीलेंद्र से नाराज था।

15 year old 10th class student stabbed to death inside class friend killed for talking to girl

लड़की से बातचीत को लेकर हुआ था झगड़ा
उधर, शनिवार को दोनों के बीच इसी छात्रा से बातचीत को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान वहां मौजूद दोस्तों ने उनका झगड़ा शांत करा दिया, लेकिन सोमवार को क्लास में उनके बीच फिर टकराव हो गया। आरोपी का कहना है कि नीलेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह डर गया था। इसके बाद आरोपी ने नीलेंद्र की हत्या का प्लान बनाया।

15 year old 10th class student stabbed to death inside class friend killed for talking to girl

सांस की नली में चाकू के पांच गंभीर घाव
प्लान के तहत आरोपी छात्र सोमवार को बैग में चाकू रखकर लाया और घात लगाकर बैठा रहा। लंच के दौरान उसने नीलेंद्र पर हमला कर दिया और उसके पेट और गले पर कई वार किये। इससे क्लास में चीख-पुकार मच गई। स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो नीलेंद्र तिवारी खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आनन-फानन में पहले उसे बिधनू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की सांस की नली कट जाने से उसकी मौत हुई। सांस की नली में चाकू के पांच गंभीर घाव मिले हैं।

15 year old 10th class student stabbed to death inside class friend killed for talking to girl

घर का इकलौता बेटा था नीलेंद्र
कानपुर अंतर्गत बिधनू थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में रहने वाले जितेंद्र तिवारी ने बताया कि वह जरीब चौकी स्थित एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। नीलेंद्र उनका इकलौता बेटा था। घर में पत्नी निधि और बेटी राधिका है। बेटी भी भाई के स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा है। स्कूल स्टाफ ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद से माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

15 year old 10th class student stabbed to death inside class friend killed for talking to girl

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी छात्र
वहीं बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और आए दिन साथियों से झगड़ा-मारपीट करता है। आधार कार्ड पर उसकी जन्मतिथि 18/01/2010 है। इस हिसाब से उसकी उम्र सिर्फ 13 साल है। हालांकि वह 13 साल की उम्र में 10वीं में कैसे था, इस सवाल का जवाब नहीं मिल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+