यूपी: अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना किया तो शिक्षक पति ने बेरहमी से पीटा

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति के खिलाफ यौन प्रताड़ना और दहेज का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है और मना करने पर उसकी पिटाई करता है।

police has registered a case against her husband on the complaint of female teacher

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षका ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह दो साल पहले अलीगढ़ शहर निवासी एक शिक्षिका के साथ हुआ है। करीब छह माह पूर्व शिक्षक ने पत्नी का तबादला अलीगढ़ से सदर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरण कराया था। तीन दिन पूर्व शिक्षिक ने अपने पति पर दहेज में एक मकान न देने पर उत्पीड़न करने और जबरिया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

शिक्षक पत्नी का आरोप है कि अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर शिक्षक पति उसके साथ मारपीट करता है। फिलहाल पीड़िता ने कोतवाली पुलिस शिक्षक पति समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+