कन्नौज: बच्ची से रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी ने जेल में लगाई फांसी, मौत

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहे युवक ने जेल में ही फांसी लगा ली। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन युवक को नीचे उतारकर डॉक्टरों ने चेक किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मौके पर फोरेंसिक जांच भी कराई गई है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

murder accused hanged himself in prison in kannauj

सदर कोतवाली क्षेत्र में 7 साल पुराने 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे देवेन्द्र कश्यप नाम के एक युवक ने जेल में ही फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैदी की मौत की जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन इस बात की सूचना जिला प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरौली गांव के रहने वाले देवेंद्र कश्यप पुत्र लालमन को पुलिस ने 6 महीने पहले गिरफ्तार किया था। उस पर गांव की ही एक 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप था। कोर्ट में देवेंद्र को सजा मिलना तय मानी जा रही थी। सजा के डर से उसने जेल की बैरक में ही खुद को फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+