कन्नौज: पत्नी और सास को मारकर तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, थाने पहुंचकर बोला युवक- गिरफ्तार कर लो मुझे...

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक युवक ने विवाद के बाद पत्नी और सास पर धारधार हथियार से हमला कर उन्हें तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी युवक खुद कोतवाली पहुंच गया और अपनी पत्नी और सास की हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन पहले ही पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Recommended Video

    कन्नौज: पत्नी और सास को मारकर तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, थाने पहुंचकर बोला युवक- गिरफ्तार कर लो मुझे
    man impaled his wife and mother in law in kannauj

    क्या है पूरा मामला

    कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के हौदापुरवा मोहल्ले का रहने वाला 27 वर्षीय पवन उर्फ मुरारी पुत्र विकास निजी कार चालक है। आरोपी अपने अन्य दो भाईयों के साथ तीसरी मंजिल पर रहता है। आरोपी मुरारी की शादी कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर अंतर्गत शाहपुर माला की रहने वाली 23 वर्षीय सविता के साथ 2014 में हुई थी। आरोपी युवक के तीन बेटियां हुईं, जिसमें दो बेटियां आरोपी की ससुराल में रहती हैं। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार को दिन में करीब चार बजे मुरारी और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सविता मायके चली गई थी और अपने साथ अपनी मां कलावती को लेकर रात 11 बजे अपने पति के घर पहुंची। यहां तीनों के बीच कहासुनी होने लगी। देर रात लगभग 2 बजे झगड़ा फिर शुरू हो गया और फिर मुरारी ने अपनी पत्नी और सास पर हमला कर तीन मंजिल से नीचे फेंक दिया।

    कोतवाली पहुंचकर बोला- पत्नी और सास को मारकर आया हूं...

    दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मुरारी ने कोतवाली पहुंचकर खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को उसने बताया कि मैं अपनी सास और पत्नी को मारकर आया हूं। पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पूछताछ की। आरोपी के साले ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस घटना से पहले दिन में जब विवाद हुआ था तो उसकी शिकायत थाने में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+