Kannauj Triple Murder: प्रेमी संग घर पहुंची पत्नी, पति ने 6 माह के बेटे समेत तीनों को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश का कन्नौज जनपद तिहरे हत्याकांड से दहल उठा है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और 6 माह के बच्चे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। ट्रिपल मर्डर की इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मामला पत्नी के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात प्रेमिका अपने प्रेमी व बच्चे के साथ अपने पति के घर आई थी, जिसे देख गुस्साए पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

4 साल पहले प्रेमी संग पत्नी हो गई थी फरार
बता दें कि घटना कन्नौज के इंदरगढ़ थाने के टुंडेपुरवा गाँव की है। यहां रहने वाले आरोपी मनोज कुमार जाटव की शादी 14 साल पहले राधा के साथ हुई थी। इस विवाह से मनोज को एक 13 साल की बेटी व 8 वर्ष का बेटा था। आरोपी मनोज मैनपुरी जिले में किराए पर रहकर ऑटो चलाया करता था। इसी बीच मनोज की पत्नी राधा का एक सतेंद्र शाक्य नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए। आरोपी मनोज की पत्नी राधा अपने पति मनोज को छोड़कर प्रेमी सतेंद्र शाक्य के साथ रहने लगी। इसके बाद आरोपी मैनपुरी जिला छोड़कर अपने गाँव टुंडेपुरवा वापस लौट आया।

Kannauj Triple Murder Wife reached home with lover husband killed all 3 including 6 month old son

ट्रिपल हत्याकांड से दहला कन्नौज
घटना वाले दिन यानी बुधवार देर रात राधा अपने प्रेमी सतेंद्र व 6 माह के बेटे के साथ टुंडेपुरवा गाँव में ही लगी ग्रामीण नुमाइश देखकर आरोपी पति मनोज के घर पहुँची और जबदस्ती घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद पति गुस्से से आगबबूला हो गया और गुस्से में बबूल के डंडे से उनपर हमला कर दिया। लगातार डंडे के ताबड़तोड़ हमले से पत्नी और उसके प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई।

Kannauj Triple Murder Wife reached home with lover husband killed all 3 including 6 month old son

6 माह के बच्चे को भी नहीं बख्शा
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज जाटव की पत्नी राधा चार साल पहले मैनपुरी के सत्येंद्र के साथ भाग चुकी है। बीती रात भी पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही घर आई थी। मारपीट के दौरान पति मनोज जाटव ने उनके 6 माह के बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। साथ ही एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया और तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+